Fri, Oct 4, 2024
Whatsapp
ਪHistory Of Haryana Elections
History Of Haryana Elections

Haryana Polls 2024: हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोटिंग, 1,031 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

हरियाणा की सभी 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा, जबकि नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Deepak Kumar -- October 04th 2024 05:14 PM
Haryana Polls 2024: हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोटिंग, 1,031 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

Haryana Polls 2024: हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोटिंग, 1,031 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

ब्यूरोः हरियाणा में 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान बीती शाम को थम गया है। वहीं, हरियाणा की सभी 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा, जबकि नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

2 करोड़ से अधिक मतदाता देंगे वोट


हरियाणा में 2 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। 3 अक्टूबर को शाम 6 बजे प्रचार की समयसीमा से कुछ घंटे पहले, भाजपा, कांग्रेस, आप, इनेलो-बसपा और जेजेपी-आजाद समाज पार्टी सहित कई दलों ने मतदाताओं को लुभाने के लिए अपने अंतिम प्रयास किए। वहीं, भाजपा तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है, जबकि कांग्रेस एक दशक बाद वापसी की कोशिश में है।

हरियाणा चुनाव के प्रमुख उम्मीदवार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 1,031 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 101 महिलाएं शामिल हैं। चुनाव के लिए कुल 20,629 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चुनाव में मुख्य उम्मीदवारों में सीएम नायब सिंह सैनी (लाडवा), भूपेंद्र सिंह हुड्डा (गढ़ी सांपला-किलोई), अभय सिंह चौटाला (ऐलनाबाद), दुष्यंत चौटाला (उचाना), अनिल विज (अंबाला कैंट), ओपी धनखड़ (बादला), अनुराग ढांडा (कलायत) और विनेश फोगट (जुलाना) शामिल हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों में सावित्री जिंदल (हिसार), रणजीत चौटाला (रानिया) और चित्रा सरवारा (अंबाला कैंट) शामिल हैं।

2019 के चुनावों में क्या हुआ था?

2019 के पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 40 सीटें और कांग्रेस ने 31 सीटें जीती थीं। भाजपा ने जेजेपी के समर्थन से सरकार बनाई थी, जबकि तब ज्यादातर निर्दलीयों ने भी उसे समर्थन दिया था। हालांकि, भाजपा के साथ जेजेपी का चुनाव बाद का गठबंधन तब समाप्त हो गया जब भगवा पार्टी ने मार्च में मनोहर लाल खट्टर की जगह नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बना दिया।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK