Fri, Oct 4, 2024
Whatsapp
ਪHistory Of Haryana Elections
History Of Haryana Elections

Haryana Polls 2024: 5 अक्टूबर को हरियाणा में सभी स्कूल रहेंगे बंद, चुनाव के चलते शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 5 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद रहेंगे। शिक्षा विभाग की ओर जारी किए आधिकारिक नोटिस के अनुसार, राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Deepak Kumar -- October 04th 2024 06:09 PM
Haryana Polls 2024: 5 अक्टूबर को हरियाणा में सभी स्कूल रहेंगे बंद, चुनाव के चलते शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

Haryana Polls 2024: 5 अक्टूबर को हरियाणा में सभी स्कूल रहेंगे बंद, चुनाव के चलते शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

ब्यूरोः हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 5 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद रहेंगे। शिक्षा विभाग की ओर जारी किए आधिकारिक नोटिस के अनुसार, राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा। बता दें ऐसा इसलिए है क्योंकि कई स्कूलों को मतदान केंद्र बनाया गया है। 

बता दें हरियाणा विधानसभा चुनाव में 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक ही चरण में 5 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी और परिणाम 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।  


हरियाणा चुनाव के प्रमुख उम्मीदवार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 1,031 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 101 महिलाएं शामिल हैं। चुनाव के लिए कुल 20,629 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चुनाव में मुख्य उम्मीदवारों में सीएम नायब सिंह सैनी (लाडवा), भूपेंद्र सिंह हुड्डा (गढ़ी सांपला-किलोई), अभय सिंह चौटाला (ऐलनाबाद), दुष्यंत चौटाला (उचाना), अनिल विज (अंबाला कैंट), ओपी धनखड़ (बादला), अनुराग ढांडा (कलायत) और विनेश फोगट (जुलाना) शामिल हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों में सावित्री जिंदल (हिसार), रणजीत चौटाला (रानिया) और चित्रा सरवारा (अंबाला कैंट) शामिल हैं।

2 करोड़ से अधिक मतदाता देंगे वोट

हरियाणा में 2 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। 3 अक्टूबर को शाम 6 बजे प्रचार की समयसीमा से कुछ घंटे पहले, भाजपा, कांग्रेस, आप, इनेलो-बसपा और जेजेपी-आजाद समाज पार्टी सहित कई दलों ने मतदाताओं को लुभाने के लिए अपने अंतिम प्रयास किए। वहीं, भाजपा तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है, जबकि कांग्रेस एक दशक बाद वापसी की कोशिश में है।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK