JJP की बड़ी मुश्किलें, निशान सिंह के बाद बरवाला से MLA जोगीराम सिहाग ने दिया इस्तीफा
ब्यूरोः लोकसभा चुनाव के बीच जननायक जनता पार्टी यानी जजपा को एक और झटका लगा है। बरवाला से जेजेपी विधायक जोगीराम सिहाग ने इस्तीफा दे दिया है। जोगीराम सिहाग की ओर से दिया गया इस्तीफा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, चर्चा है कि वो कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
जोगीराम सिहाग ने प्रदेशाध्यक्ष के नाम लेटर लिखकर इस्तीफे की जानकारी दी है। उन्होंने लेटर में व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी की सभी दायित्वों और पदों से मुक्त किया जाना चाहिए। इसके साथ ही जोगीराम सिहाग चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए हैं।
बता दें कि इससे पहले जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह भी इस्तीफा दे चुके हैं। साल 2000 में टोहाना सीट से जीतकर निशान सिंह विधायक बने थे। वहीं, करीब 5 साल तक नायाब सिंह सैनी ने जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष का पद संभाला। माना जा रहा है कि वो जल्द ही दूसरी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। बीजेपी से अलग होने के बाद जेजेपी की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। पार्टी से बड़े नेताओं के जाने का सिलसिला जारी है।
-