Tue, May 13, 2025
Whatsapp

हरियाणा का एकमात्र जंगल जहां बन सकता है टाइगर रिजर्व

ये हरियाणा में स्थित कलेसर के जंगल हैं। आपको बता दें कि कलेसर के इन जंगलों की सीमाएं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से सटी हुई हैं। हरियाणा का ये एकमात्र जंगल क्षेत्र है, जिसमें टाइगर रिजर्व बनाए जाने की संभावना है। हालांकि पिछले दिनों यहां एक बाघ को दशकों बाद देखा भी गया था।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Rahul Rana -- May 15th 2023 11:33 AM
हरियाणा का एकमात्र जंगल जहां बन सकता है टाइगर रिजर्व

हरियाणा का एकमात्र जंगल जहां बन सकता है टाइगर रिजर्व

ब्यूरो:  ये हरियाणा में स्थित कलेसर के जंगल हैं।  आपको बता दें कि कलेसर के इन जंगलों की सीमाएं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से सटी हुई हैं।हरियाणा का ये एकमात्र जंगल क्षेत्र है, जिसमें टाइगर रिजर्व बनाए जाने की संभावना है। हालांकि पिछले दिनों यहां एक बाघ को दशकों बाद देखा भी गया था।  कलेसर राष्ट्रीय उद्यान हिमालय की शिवालिक पर्वतमाला की तलहटी में स्थित है। यह हरियाणा के यमुनानगर जिले के अंतर्गत आता है और तीन राज्यों हिमाचल, उतराखंड व यूपी के साथ सीमा साझा करता है। यमुना नदी उत्तर प्रदेश के साथ पूर्वी सीमा बनाती है। कलेसर राष्ट्रीय उद्यान का नाम संरक्षित क्षेत्र में स्थित कलेसर (शिव) मंदिर के नाम पर रखा गया है।


आपको बता दें कि पूरा क्षेत्र जैव-विविधता से भरा हुआ है जिसमें घने साल व खैर के जंगल और घास के मैदान हैं। कलेसर नेशनल पार्क को 8 दिसंबर 2003 को 11570 एकड़ क्षेत्र में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था। राष्ट्रीय उद्यान के ठीक बगल में कलेसर वन्यजीव अभयारण्य है और इसे 13 दिसंबर 1996 को अधिसूचित किया गया था, जिसका क्षेत्रफल 13209 एकड़ है।

 

इस बार कलेसर नेशनल पार्क जीव जंतुओं से गुलजार है। बड़ी संख्या में हाथी चहलकदमी करते हुए दिखाई देते हैं। तेंदुओं की संख्या में भी दोगुना तक वृद्धि होने की उम्मीद है। साल 2017 की सर्वे रिपोर्ट के बाद सबसे ज्यादा तेंदुए, हिरण और जंगली बिलाव की संख्या में इजाफा हुआ है।


इस बार सर्वे पुरानी और नई दोनों पद्धति से किया जाएगा। जून-जुलाई में वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की टीम काम शुरू कर देगी। वन विभाग ने भी सैलानियों के लिए कलेसर जंगल खोल दिया है। नेशनल पार्क में जंगल सफारी का रोमांचकारी सफर का आनंद लिया जा सकता है। यहां प्राकृतिक का रोमांच देखने को मिलता है।  

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK