Wed, Oct 16, 2024
Whatsapp

Haryana News: अमित शाह ने गिनाए हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार आने के कारण

हरियाणा में नायब सैनी ही नए मुख्यमंत्री होंगे। बुधवार को पंचकूला में भाजपा विधायक दल की मीटिंग में उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया। अमित शाह ने मीडिया से बात करके हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार आने के 3 कारण भी गिनाए।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Deepak Kumar -- October 16th 2024 06:01 PM
Haryana News: अमित शाह ने गिनाए हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार आने के कारण

Haryana News: अमित शाह ने गिनाए हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार आने के कारण

ब्यूरोः हरियाणा में नायब सैनी ही नए मुख्यमंत्री होंगे। बुधवार को पंचकूला में भाजपा विधायक दल की मीटिंग में उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया। अमित शाह ने कहा कि अनिल विज और कृष्ण कुमार बेदी ने नायब सैनी को विधायक दल का नेता बनाने का प्रस्ताव रखा। सभी विधायकों की सहमति के बाद उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया।

अमित शाह ने कहा कि हरियाणा की स्थापना 60 के दशक में हुई। तब से लेकर अब तक कोई भी मुख्यमंत्री लगातार अपनी पार्टी को विजयी बनाने में सफल नहीं हुआ। पहली बार हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनी है। उसका मुख्य कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं। पहले मनोहर लाल खट्‌टर जी मुख्यमंत्री बने। उन्होंने साढ़े 9 साल सरकार चलाई। इसके बाद युवा नायब सैनी को प्रदेश की बागडोर सौंपी गई। उनके नेतृत्व में हम तीसरी बार चुनाव जीतकर आए हैं।


हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार आने के 3 कारण

किसानों से अन्याय की बात फैलाई

अमित शाह ने कहा कि यह भ्रांति फैलाई गई कि किसानों के साथ अन्याय हुआ है। मैं आज विपक्ष से कहना चाहता हूं कि कोई राज्य 24 फसलों को MSP पर खरीदता है तो वह भाजपा के शासन वाला हरियाणा है।  नरेंद्र मोदी की सरकार ने MSP पर सबसे ज्यादा फसलों की खरीद की।

विपक्ष ने अग्निवीर पर भड़काया

अमित शाह ने कहा कि अग्निवीर स्कीम पर विपक्ष ने भड़काया। अग्निवरी युवाओं को अन्याय देने वाली योजना नहीं है, बल्कि सेना को युवा बनाने वाली योजना है, सेना को मजबूत बनाने की योजना है।

भाजपा ने 36 बिरादरी की सरकार चलाई

अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पूरे हरियाणा का विकास किया। पहले जातियों के आधार पर भी सरकारें चलीं। हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर और नायब सैनी ने 36 बिरादरी के विकास की सरकार चलाई।  

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK