Thu, Oct 24, 2024
Whatsapp

Haryana Air Pollution: पानीपत में हवा हुई जहरीली, AQI 500 तक पहुंचा, जानिए अन्य जिलों का हाल

हरियाणा के पानीपत में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है, यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 500 तक पहुंच गया है।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Deepak Kumar -- October 23rd 2024 01:13 PM
Haryana Air Pollution: पानीपत में हवा हुई जहरीली,  AQI 500 तक पहुंचा, जानिए अन्य जिलों का हाल

Haryana Air Pollution: पानीपत में हवा हुई जहरीली, AQI 500 तक पहुंचा, जानिए अन्य जिलों का हाल

ब्यूरोः हरियाणा और पंजाब में प्रदूषण के कारण हवा दूषित होती जा रही है। इसके कारण हरियाणा की कई शहरों की एक्यूआई खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया है। पंजाब भी इस मामले में पीछे नहीं है। राज्य के पटियाला का भी 200 से अधिक दर्ज किया गया है। 

पानीपत में AQI 500 तक पहुंचा 


रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार तक पराली जलाने के मामले तेजी से घट रहे हैं। इसके कारण पानीपत में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है, यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 500 तक पहुंच गया है। वहीं, राज्य के 17 जिलों में AQI 300 से ऊपर है, जो खतरनाक श्रेणी में आता है। वहीं, कुरुक्षेत्र में एक्यूआई खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया है। बीते दिन कुरुक्षेत्र में AQI 400 से ऊपर दर्ज किया गया है। इसके कारण आमजनता को सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन महसूस हो रही है। 

इन जिलों में 300 पार हुआ AQI

फरीदाबाद- 304

मानेसर- 306

पंचकूला- 323

हिसार- 326

रोहतक- 326

चरखी दादरी- 331 

यमुनानगर- 339

कैथल- 349

गुरुग्राम- 349

धारूहेड़ा- 389

कुरुक्षेत्र- 407

करनाल- 441

पानीपत- 500

पटियाला का AQI 200 से अधिक दर्ज  

वहीं, पंजाब भी इस मामले में पीछे नहीं है। राज्य के पटियाला का भी 200 से अधिक दर्ज किया गया है। जिले का AQI सबसे ज्यादा 209 दर्ज किया गया है। वहीं, दिल्ली-NCR में ग्रैप टू की पाबंदियां लागू हो चुकी हैं। जिस तरह प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है, उस हिसाब से ग्रैप 3 की पाबंदियां भी जल्द लागू हो जाएंगी।

बीते दिन कृषि विभाग ने 24 अधिकारियों और कर्मचारियों को किया सस्पेंड  

आज पंजाब और हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी को सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल करना है। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने दोनों राज्यों से पराली जलाने से रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी देने को कहा था। बता दें एक दिन पहले हरियाणा में पराली जलाने के बढ़ रहे केसों पर कार्रवाई न होने पर कृषि विभाग ने 24 अधिकारियों और कर्मचारियों को सस्पेंड किया। इसमें पानीपत, जींद, हिसार, कैथल, करनाल, अंबाला, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र और सोनीपत के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। 


- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK