Mon, Oct 7, 2024
Whatsapp
ਪHistory Of Haryana Elections
History Of Haryana Elections

Haryana Exit Poll 2024: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी के संकेत, BJP हैट्रिक लगाने में विफल!

हरियाणा में आज मतदान समाप्त होने के साथ ही मतदाताओं का ध्यान 8 अक्टूबर को नतीजों से पहले एग्जिट पोल पर जाएगा।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Deepak Kumar -- October 05th 2024 07:02 PM -- Updated: October 05th 2024 08:28 PM
Haryana Exit Poll 2024: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी के संकेत, BJP हैट्रिक लगाने में विफल!

Haryana Exit Poll 2024: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी के संकेत, BJP हैट्रिक लगाने में विफल!

Oct 5, 2024 08:28 PM

पूरे बहुमत से भाजपा की सरकार आएगी: CM सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पूरे बहुमत से भाजपा की सरकार आएगी। 8 अक्टूबर को पूर्ण बहुमत के साथ BJP आएगी। हमें पूरा विश्वास है कि पिछले 10 सालों में हरियाणा के लोगों ने जो काम देखा है, हर वर्ग के लिए काम हुए हैं, हरियाणा को क्षेत्रवाद से मुक्ति दिलाई, परिवारवाद और भेद-भाव से मुक्ति दिलाने का काम हमारी सरकार ने 10 सालों में किया है।



Oct 5, 2024 08:27 PM

कुमारी सैलजा ने एग्जिट पोल पर बोली बड़ी बात

सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने टिप्पणी करते हुए कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की जीत कंफर्म है. इसमें सबसे बड़े तीन फैक्टर है। पहला तो राहुल गांधी की मेहनत है। दूसरी हरियाणा में बीजेपी के प्रति एंटी इन्कंबेंसी बनी है और तीसरा कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया काम भी पार्टी को जीत दिलाने में योगदान दे रहा है।


Oct 5, 2024 08:10 PM

इंडिया टुडे-सी वोटर के एग्जिट पोल में कांग्रेस की बड़ी जीत

इंडिया टुडे- सी वोटर के एग्जिट पोल में बीजेपी को 37.2 फीसदी, कांग्रेस पार्टी को 43.8 फीसदी और अन्य को 19 फीसदी वोट मिल सकता है। कांग्रेस पार्टी को 50 से 58 सीट, बीजेपी को 20 से 28 सीट और अन्य को 10 से 14 सीट मिल सकती है।

Oct 5, 2024 08:02 PM

कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर

हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई है। एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ गए हैं, जिसमें कांग्रेस की बंपर जीत हो रही है। कांग्रेस खेमे में हरियाणा के एग्जिट पोल देखकर उत्साह का माहौल है।

Oct 5, 2024 08:00 PM

एग्जिट पोल पर बोले अनिल विज

एग्जिट पोल पर अंबाला कैंट विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनिल विज ने कहा कि एग्जिट पोल की पोल पहले भी खुल चुकी है। लोग अभी भी वोट डाल रहे हैं और लोग लाइन में खड़े हैं। आखिरी व्यक्ति ने अभी तक वोट नहीं डाला है। कुल प्रतिशत अभी तक नहीं आया है। एग्जिट पोल गलत साबित होंगे और भाजपा सरकार बनाएगी। 8 अक्टूबर को भाजपा सरकार बनाएगी।


Oct 5, 2024 07:57 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरूक्षेत्र के ज्योतिसर मंदिर में पूजा-अर्चना की।


Oct 5, 2024 07:52 PM

कांग्रेस की सत्ता में वापसी

पोल स्ट्रैटजी के मुताबिक भी भाजपा सत्ता से बाहर हो रही है। एजेंसी ने केवल 23 से 33 सीट की उसके खाते में आने का अनुमान जताया है। वहीं कांग्रेस को 53 से 63 सीट मिलती नजर आ रही है। वहीं अन्य के खाते में तीन से पांच सीट जाती दिख रही हैं। 

Oct 5, 2024 07:46 PM

रिपब्लिक मैट्रिज के मुताबिक भाजपा को 18 से 24, कांग्रेस को 55-62 तो अन्य के खाते में दो से पांच सीट आती दिख रही हैं। 


Oct 5, 2024 07:44 PM

P-Marq एग्जिट पोल में कांग्रेस को जबरदस्त बहुमत

 एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 27 से 35 सीट मिल सकती है। वहीं कांग्रेस पार्टी को 51 से 61 सीट मिल सकती है, जबकि आईएनएलडी गठबंधन को 2 से 3 सीट मिल सकती है।

Oct 5, 2024 07:43 PM

एग्जिट पोल को लेकर बोले भूपेंद्र हुड्डा

एग्जिट पोल को लेकर भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि मुझे लगता है कि हम 65 के आसपास सीटें जीतेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।


Oct 5, 2024 07:43 PM

जिस्ट के सर्वे में कांग्रेस को बहुमत

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जिस्ट के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 45 से 53 सीट मिल रही है। वहीं बीजेपी को 29 से 37 सीटें मिल सकती हैं। वहीं आईएनएलडी गठबंधन के खाते में 0 से 2 सीट आ सकती है, जबकि अन्य के खाते में 4 से 6 सीटें मिल सकती हैं।

Oct 5, 2024 07:22 PM

8 अक्टूबर को आएंगे हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे

हरियाणा में 1031 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है। चुनाव के लिए 20 हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए थे। हरियाणा चुनाव की अधिसूचना सितंबर महीने में जारी की गई थी। हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को सामने आएंगे।

Oct 5, 2024 07:21 PM

हरियाणा के एग्जिट पोल पर क्या बोले अशोक तंवर?

हरियाणा के एग्जिट पोल में कांग्रेस नेता अशोक तंवर ने कहा कि एग्जिट पोल के पूर्वानुमान के मुताबिक हरियाणा में भी कांग्रेस 55-65 सीटों पर जीत हासिल करेगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों का धन्यवाद।


Oct 5, 2024 07:15 PM

भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही हैः हुड्‌डा

हरियाणा चुनाव पर कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस राज्य में भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। बीजेपी जा रही है, कांग्रेस आ रही है।


Oct 5, 2024 07:13 PM

इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में भी कांग्रेस की बढ़त

इंडिया टीवी के एग्जिट पोल ने हरियाणा में भारी अंतर से कांग्रेस की सरकार बनने का अनुमान जताया है। इंडिया टीवी के सर्वे के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी 19 से 29 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है।जबकि कांग्रेस पार्टी को 44 से 54 सीटें मिल सकती हैं और अन्य के खाते में 5 से 16 सीटें आ सकती हैं।


Oct 5, 2024 07:11 PM

रिपब्लिक के एग्जिट पोल में कांग्रेस की सबसे बड़ी जीत

  • बीजेपी को 18-24 सीट
  • कांग्रेस को 55-62 सीट
  • इनेलो और बसपा गठबंधन को 3 से 6 सीट मिल सकती है.
  • आम आदमी पार्टी को जीरो सीट

Oct 5, 2024 07:11 PM

पीपल्स पल्स के एग्जिट पोल में भी कांग्रेस को बहुमत

पीपल्स पल्स ने भी एग्जिट पोल जारी किया है, जिसमें कांग्रेस को हरियाणा में पूर्ण बहुमत मिला है। पीपल्स एग्जिट पोल्स के सर्वे के मुताबिक कांग्रेस पार्टी को 55, बीजेपी को 26 जेजेपी को 0-1 और आईएनएलडी को 2 से 3 सीट मिल सकती है।

Oct 5, 2024 07:10 PM

न्यूज18 के महापोल में कांग्रेस को बहुमत

कांग्रेस = 59

बीजेपी = 21

जेजेपी = 2

इनेलो = 4

आम आदमी पार्टी = 0

अन्‍य = 4


Oct 5, 2024 07:10 PM

दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल में भी कांग्रेस को बहुमत

दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल्स में कांग्रेस पार्टी के 44 से 54 सीटें दी गई हैं। वहीं बीजेपी को 19 से 29 सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं, जबकि जेजेपी को 0-1 सीट मिल सकती है। इसके अलावा INLD गठबंधन को 1 से 5 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

Oct 5, 2024 07:09 PM

दांव पर इन दिग्गजों की किस्मत

हरियाणा विधानसभा चुनाव में सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी के अनिल विज और ओपी धनखड़, कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विनेश फोगाट, इंडियन नेशनल लोकदल के अभय सिंह चौटाला और जेजेपी के दुष्यंत चौटाला ने चुनाव लड़ा है।

Oct 5, 2024 07:08 PM

हरियाणा में कांग्रेस की सरकार- मैट्रिज एग्जिट पोल

मैट्रिज एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। एग्जिट पोल में कांग्रेस को 55-62, बीजेपी को 18-24 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। अन्य के खाते में 2-8 सीटें, INLD गठबंधन के खाते में 3-6 सीटें जाने का अनुमान है।

Oct 5, 2024 07:08 PM

हरियाणा में 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी- एग्जिट पोल

ध्रुव रिसर्च के एग्जिट पोल में हरियाणा में 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी दिख रही है। पार्टी को 57 सीटें मिलती दिख रखी हैं। वहीं, 90 सीटों वाले राज्य में बीजेपी को 27 जबकि अन्य के खाते में 6 सीटें जाती दिख रही हैं।

Oct 5, 2024 07:07 PM

पांच बजे तक 60 फीसदी से ऊपर हुए मतदान

हरियाणा में पांच बजे तक 61 प्रतिशत मतदान हो चुका है। सबसे अधिक यमुनानगर में 67.93 प्रतिशत तो सबसे कम दिल्ली से सटे गुरुग्राम में 49.97 फीसदी वोटिंग हुई है। 


ब्यूरोः हरियाणा में आज मतदान समाप्त होने के साथ ही मतदाताओं का ध्यान 8 अक्टूबर को नतीजों से पहले एग्जिट पोल पर जाएगा। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है, जबकि कांग्रेस एक दशक तक विपक्ष में रहने के बाद सत्ता हासिल करने का लक्ष्य बना रही है। बता दें हरियाणा में 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को एक ही चरण में मतदान होना है। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर दोनों के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। 

एग्जिट पोल पर चुनाव आयोग के दिशानिर्देश क्या हैं? 


चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार, इसके दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने पर जुर्माना और कारावास सहित कानूनी कार्रवाई हो सकती है। चुनाव आयोग की ओर से पहले दिए गए एक बयान में कहा था कि यह प्रतिबंध समाचार पत्रों, टेलीविजन चैनलों, रेडियो, ऑनलाइन समाचार पोर्टलों, सोशल मीडिया प्लेटफार्मों और व्हाट्सएप, टेलीग्राम, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम आदि जैसी मैसेजिंग सेवाओं सहित सभी प्रकार के मीडिया पर लागू होता है। यह राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों, मतदान एजेंसियों और चुनाव से संबंधित गतिविधियों में लगे किसी भी व्यक्ति पर भी लागू होता है।

चुनाव आयोग ने कहा कि सीईओ, जिला चुनाव अधिकारियों, रिटर्निंग अधिकारियों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर अनुपालन की निगरानी करेंगे। इसमें कहा गया है कि किसी भी उल्लंघन से कानून के अनुसार सख्ती से निपटा जाएगा। EC ने बयान में कहा गया है कि इस उपाय का उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया की अखंडता को बनाए रखना और एक स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव वातावरण सुनिश्चित करना है, और यह सुनिश्चित करना है कि मतदाता समय से पहले की गई भविष्यवाणियों या चुनावी परिणामों के विश्लेषण से प्रभावित हुए बिना अपना निर्णय लें।

हरियाणा 2019: अधिकांश पोलस्टर्स ने नतीजों का लगाया गलत अनुमान

2019 में, कई पोलस्टर्स ने नतीजों का गलत अनुमान लगाया, उन्हें त्रिशंकु विधानसभा के बजाय भाजपा की निर्णायक जीत की उम्मीद थी। कुछ अनुमानों ने सुझाव दिया कि भगवा पार्टी 70 से अधिक सीटें जीतेगी। आठ एग्जिट पोल्स के औसत ने अनुमान लगाया कि भाजपा 61 सीटें जीतेगी और कांग्रेस 18 पर बहुत पीछे रहेगी।

सात पोल्स ने सुझाव दिया कि भाजपा बहुमत हासिल करेगी, जिसमें न्यूज़एक्स-पोलस्ट्रैट ने 75-80 सीटों का अनुमान लगाया। केवल इंडिया टुडे-एक्सिस ने भाजपा के लिए 32-44 सीटों की भविष्यवाणी की। इंडिया टुडे-एक्सिस की कांग्रेस के लिए 30-42 सीटों की भविष्यवाणी सबसे सटीक साबित हुई।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK