Mon, Oct 7, 2024
Whatsapp

हरियाणा में बनेगी कांग्रेस की सरकार, आलाकमान करेगा CM का फैसलाः सांसद दीपेंद्र

रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने दिल्ली में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल हरियाणा में चुनावी नतीजों की एक दिशा बता रहे हैं। समस्त हरियाणावासियों और कांग्रेस पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने दस साल बदलाव के लिए संघर्ष किया।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Deepak Kumar -- October 07th 2024 06:01 PM
हरियाणा में बनेगी कांग्रेस की सरकार, आलाकमान करेगा CM का फैसलाः सांसद दीपेंद्र

हरियाणा में बनेगी कांग्रेस की सरकार, आलाकमान करेगा CM का फैसलाः सांसद दीपेंद्र

ब्यूरोः रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने दिल्ली में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल हरियाणा में चुनावी नतीजों की एक दिशा बता रहे हैं। समस्त हरियाणावासियों और कांग्रेस पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने दस साल बदलाव के लिए संघर्ष किया।

खुद को सीएम के रूप में प्रोजेक्ट करने के सवाल पर दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कहा कि उनका लक्ष्य एक था, कि हरियाणा में बदलाव हो और कांग्रेस की सरकार बने। उनके कंधों पर तो जनता ने बड़ी जिम्मेदारी दे रखी है। रोहतक लोकसभा से देश में दूसरी सबसे बड़ी जीत देकर विधानसभा में भेजा हैं। हालांकि सीएम का चयन करने का अंतिम फैसला कांग्रेस हाईकमान का होगा।

इसके अलावा लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि एग्जिट पोल अपनी जगह है, दिशा बता रहे हैं। हरियाणा में बड़े बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी।

 

हरियाणा विधानसभा चुनाव पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इसका असर पूरे देश की राजनीति पर पड़ेगा। हरियाणा में कांग्रेस भारी बहुमत से जीतने जा रही है और इससे देश में संदेश जाएगा। भूपेंद्र हुड्डा ने बहुत मेहनत की है, सभी ने चुनाव में योगदान दिया है। मैं हमारे केंद्रीय नेतृत्व और राहुल गांधी का धन्यवाद करना चाहता हूं। भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस के लिए माहौल बना। यह पूरी भाजपा का नुकसान है।


- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK