Tue, Oct 22, 2024
Whatsapp

हरियाणा में छोटी दिवाली की छुट्‌टी की तारीख बदली, अब इस दिन रहेंगे स्कूल बंद

शिक्षा निदेशालय ने एक नोटिस जारी कर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को आदेश दिए हैं कि स्कूलों में छोटी दिवाली की छुट्‌टी अब 31 अक्टूबर के बजाय 30 अक्टूबर की कर दी जाए।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Deepak Kumar -- October 22nd 2024 03:59 PM
हरियाणा में छोटी दिवाली की छुट्‌टी की तारीख बदली, अब इस दिन रहेंगे स्कूल बंद

हरियाणा में छोटी दिवाली की छुट्‌टी की तारीख बदली, अब इस दिन रहेंगे स्कूल बंद

ब्यूरोः हरियाणा में छोटी दिवाली की छुट्‌टी की तारीख बदल दी गई है। शिक्षा निदेशालय ने एक नोटिस जारी कर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को आदेश दिए हैं कि स्कूलों में छोटी दिवाली की छुट्‌टी अब 31 अक्टूबर के बजाय 30 अक्टूबर की कर दी जाए।


वहीं, हरियाणा सरकार ने दीपावली का अवकाश 1 नवंबर के बजाय 31 अक्टूबर को घोषित किया है। हरियाणा सरकार की तरफ से नए आदेशों को लेकर अधिसूचना जारी की गई है। नए आदेशों के मुताबिक प्रदेश सरकार के सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, शैक्षणिक और अन्य संस्थाओं में 31 अक्टूबर को दीपावली त्योहार के अवसर पर राजपत्रित अवकाश रहेगा।

बता दें कि दीपावली के अवकाश को लेकर 31 अक्टूबर या 1 नवंबर को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई थी।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK