Sat, Oct 19, 2024
Whatsapp

Clean Saini Cabinet: सीएम समेत हरियाणा के सभी 14 मंत्री करोड़पति, किसी पर भी नहीं है केस दर्ज

हरियाणा के सभी 14 नवनियुक्त मंत्री करोड़पति हैं, जिनकी औसत संपत्ति 30.82 करोड़ रुपये है। साथ ही किसी भी मंत्री ने अपने खिलाफ कोई आपराधिक मामला घोषित नहीं किया है।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Deepak Kumar -- October 19th 2024 12:30 PM
Clean Saini Cabinet: सीएम समेत हरियाणा के सभी 14 मंत्री करोड़पति, किसी पर भी नहीं है केस दर्ज

Clean Saini Cabinet: सीएम समेत हरियाणा के सभी 14 मंत्री करोड़पति, किसी पर भी नहीं है केस दर्ज

ब्यूरोः हरियाणा के सभी 14 नवनियुक्त मंत्री करोड़पति हैं, जिनकी औसत संपत्ति 30.82 करोड़ रुपये है। साथ ही किसी भी मंत्री ने अपने खिलाफ कोई आपराधिक मामला घोषित नहीं किया है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और हरियाणा इलेक्शन वॉच ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित सभी 14 मंत्रियों के शपथ-पत्रों का विश्लेषण किया है। 

एडीआर की रिपोर्ट में कहा गया है कि किसी भी मंत्री ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित नहीं किए हैं। पिछली कैबिनेट में भी जिसने 2019 में शपथ ली थी और बाद में 2021 में विस्तार किया गया था, किसी भी मंत्री पर आपराधिक आरोप नहीं थे। हालांकि, 2014 में शपथ लेने वाले एक नेता के खिलाफ आपराधिक आरोप थे। इस बार 14 मंत्रियों ने शपथ ली, जबकि 2019 में 12 और 2014 में 10 मंत्रियों ने शपथ ली थी। 2021 में 2019 के मंत्रिमंडल की संख्या बढ़ाकर 14 कर दी गई। 


श्रुति चौधरी की संपत्ति सबसे अधिक

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि मंत्रिमंडल के सभी मंत्री करोड़पति हैं और उनकी औसत संपत्ति 30.82 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सबसे अधिक घोषित कुल संपत्ति वाले मंत्री तोशाम निर्वाचन क्षेत्र से श्रुति चौधरी हैं, जिनकी संपत्ति 134.56 करोड़ रुपये है, जबकि सबसे कम घोषित कुल संपत्ति वाले मंत्री रादौर निर्वाचन क्षेत्र से श्याम सिंह राणा हैं, जिनकी संपत्ति 1.16 करोड़ रुपये है।

विपुल गोयल के पास 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति

रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास 5.80 करोड़ की संपत्ति घोषित की है, जबकि वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल विज ने 1.49 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। फरीदाबाद से विधायक विपुल गोयल ने 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है और आरती राव ने 68 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है। 10 मंत्रियों ने देनदारियों की घोषणा की है, जिनमें से सबसे अधिक देनदारियों वाली मंत्री श्रुति चौधरी हैं, जिन पर 13.37 करोड़ रुपये हैं। 3 मंत्रियों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा तक घोषित की है, जबकि 11 ने स्नातक स्तर और उससे ऊपर की शैक्षणिक योग्यता घोषित की है।

बता दें 2019 में सभी 12 मंत्री करोड़पति थे और उनकी औसत संपत्ति 17.41 करोड़ रुपये थी। 2014 में 10 कैबिनेट मंत्रियों में से सात करोड़पति थे और उनकी औसत संपत्ति 14.73 करोड़ रुपये थी। 14 कैबिनेट मंत्रियों में से तीन ने अपनी शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा घोषित की है जबकि 11 ने स्नातक और उससे अधिक की शैक्षणिक योग्यता घोषित की है।

मंत्रिमंडल में सिर्फ दो महिलाएं शामिल

वहीं, इनमें से 4 मंत्री 31 से 50 वर्ष की आयु के हैं, जबकि 10 51 वर्ष से अधिक आयु के हैं। इनमें सबसे बुजुर्ग रादौर से 76 वर्षीय राणा हैं, जबकि दूसरे नंबर पर अंबाला कैंट से विधायक अनिल विज हैं, जो 71 वर्ष के हैं। इस मंत्रिमंडल में सिर्फ दो महिलाएं 48 वर्षीय चौधरी और अटेली से 45 वर्षीय आरती सिंह राव शामिल हैं। पिछली कैबिनेट में सिर्फ एक महिला थी।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK