Fri, Oct 18, 2024
Whatsapp

Shruti Choudhry: जानिए बंसीलाल परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने वाली श्रुति चौधरी के बारे में

Shruti Choudhry: हरियाणा के पंचकूला स्थित दशहरा मैदान में आज सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सीएम सैनी ने 13 मंत्रियों के साथ शपथ ग्रहण की। राज्य के मुख्यमंत्री के भव्य शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली से लेकर देशभर के बड़े नेताओं ने शिरकत की, जिसमें पीएम मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह और कई केंद्रीय मंत्री समेत सीएम-डिप्टी सीएम के नाम शामिल हैं।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Md Saif -- October 17th 2024 05:18 PM
Shruti Choudhry: जानिए बंसीलाल परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने वाली श्रुति चौधरी के बारे में

Shruti Choudhry: जानिए बंसीलाल परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने वाली श्रुति चौधरी के बारे में

ब्यूरोः  हरियाणा के पंचकूला स्थित दशहरा मैदान में आज सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सीएम सैनी ने 13 मंत्रियों के साथ शपथ ग्रहण की। राज्य के मुख्यमंत्री के भव्य शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली से लेकर देशभर के बड़े नेताओं ने शिरकत की, जिसमें पीएम मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह और कई केंद्रीय मंत्री समेत सीएम-डिप्टी सीएम के नाम शामिल हैं।

सीएम सैनी के मंत्रीमंडल में कुल 13 मंत्री शामिल हैं, जिनमें से 2 महिलाएं हैं। अटेली से विधायक आरती राव और तोशाम से विधायक श्रुति चौधरी को मंत्रीमंडल में जगह मिली है। हरियाणा की बड़ी महिला नेता किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी के बारे में जानिए।


जानिए मंत्री श्रुति चौधरी के बारे में

हरियाणा की तोशाम विधानसभा सीट पर भाजपा से श्रुति चौधरी ने जीत दर्ज की है। इस सीट पर उनका मुकाबला अपने चचेरे भाई अनिरुद्ध चौधरी से था। भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से सांसद रही श्रुति चौधरी को लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट नहीं मिला था। इसके बाद वे अपनी मां किरण चौधरी के साथ बीजेपी में शामिल हो गईं थीं। तोशाम क्षेत्र पर बंसीलाल परिवार का खासा प्रभाव रहा है। इससे पहले किरण चौधरी इस सीट से लगातार जीत हासिल करती रही हैं। उन्हें अब राज्यसभा भेज दिया गया है।

श्रुति चौधरी का जन्म दिल्ली में 3 अक्टूबर 1975 को हुआ था। उनके दादा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसी लाल थे और उनका परिवार जाट समुदाय से ताल्लुक रखता है। चौधरी की प्रारंभिक शिक्षा कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल और दिल्ली पब्लिक स्कूल, आर.के. पुरम में हुई, जिसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड में पढ़ाई की। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए और फिर आगरा में बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल की। 7 मार्च 2003 को, उन्होंने वकील अरुणाभ चौधरी से शादी की। श्रुति चौधरी का परिवार हरियाणा के प्रमुख राजनीतिक परिवारों में से एक है। श्रुति चौधरी हरियाणा के दिग्गज नेता सुरेंद्र सिंह और किरण चौधरी की बेटी हैं। श्रुति चौधरी साल 2009 में भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से सांसद बनीं।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK