Sun, Mar 16, 2025
Whatsapp

Haryana: आज होगा नायब सैनी कैबिनेट का विस्तार, इन चेहरों को मिलेगी जगह

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Rahul Rana -- March 19th 2024 10:32 AM -- Updated: March 19th 2024 01:50 PM
Haryana: आज होगा नायब सैनी कैबिनेट का विस्तार, इन चेहरों को मिलेगी जगह

Haryana: आज होगा नायब सैनी कैबिनेट का विस्तार, इन चेहरों को मिलेगी जगह

ब्यूरो: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मंत्रिमंडल का आज यानि मंगलवार शाम साढ़े चार बजे विस्तार होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को पूर्व सीएम मनोहर लाल और नये सीएम नायब सैनी के अभिनंदन कार्यक्रम में करनाल के घरौंडा में हिस्सा लेंगे। इसके बाद चंडीगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा। चुनाव आचार संहिता इसमें किसी तरह की बाधा नहीं है।

ss


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज 6 से 7 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इसमें कम से कम दो निर्दलीय विधायकों को भी मंत्री पद दिया जा सकता है।  

haryana CM floor test.jpg

जानकारी के अनुसार अभय सिंह यादव को मंत्री बनाया जा सकता है। बडखल विधानसभा से विधायक सीमा तिरखा और कमल गुप्ता या असीम गोयल में से किसी एक को मंत्री पद दिया जा सकता है। बीजेपी विधायक संजय सिंह या निर्दलीय विधायक नयन पाल रावत में से भी किसी एक को मंत्री बनाया जा सकता है। निर्दलीय विधायक रणधीर गोलन को मंत्री पद दिया जा सकता है।

-

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK