Mon, Mar 17, 2025
Whatsapp

Haryana Budget 2024: आज हरियाणा बजट सत्र 2024 का छठा दिन, सदन में इन विधेयकों पर होगी चर्चा

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Deepak Kumar -- February 27th 2024 12:30 PM
Haryana Budget 2024: आज हरियाणा बजट सत्र 2024 का छठा दिन, सदन में इन विधेयकों पर होगी चर्चा

Haryana Budget 2024: आज हरियाणा बजट सत्र 2024 का छठा दिन, सदन में इन विधेयकों पर होगी चर्चा

ब्यूरोः हरियाणा बजट सत्र 2024 का आज यानी मंगलवार को छठा दिन है। सदन में छठे दिन का कार्यवाही शुरू हो गई है। प्रश्न काल में हरियाणा में स्मार्ट सिटी, प्रदेश में डॉक्टरों की कमी, एचकेआरएन में अनुसूचित जाति के लोगों की भर्ती आदि के मुद्दों पर होनी है है। प्रश्नकाल के बाद पेश किए गए बजट पर चर्चा होगी। इसके बाद विधेयकों पर चर्चा होगी।

पुरःस्थापित किये जाने वाले विधेयक


  • हरियाणा राज्य खेल संघ (पंजीकरण और विनियमन विधेयक, 2024
  • हरियाणा परियोजना भूमि समेकन (विशेष उपबंध) संशोधन विधेयक, 2024

(विचार तथा पारित किये जाने वाले विधेयक)

  • हरियाणा ट्रैवल एजेंटों का पंजीकरण और विनियमन विधेयक, 2024
  • हिसार महानगर विकास प्राधिकरण विधेयक, 2024
  • हरियाणा निजी कोचिंग संस्थानों का पंजीकरण और विनियमन विधेयक, 2024
  • हरियाणा पिछड़े वर्ग (सेवाओं तथा शैक्षणि संस्थाओं में दाखिले में आरक्षण) संशोधन विधेयक 202

सभी विभागों का डाटा ऑनलाइन होगा: सीएम

 मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सदन में घोषणा की कि हरियाणा सरकार के सभी विभागों का डाटा ऑनलाइन होगा। सीएम ने कहा कि रिकॉर्ड रूम बनाकर प्रदेश और जिला स्तर रिकॉर्ड डिजिटल किया जाएगा। साथ में कहा कि मौजूदा बजट के अलावा अगर जरूरत पड़ी तो सप्लीमेंट्री बजट के जरिए कार्य किया जाएगा। 

-

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK