हरियाणा AAP के प्रदेश अध्यक्ष को को हिरासत में लिया, दिल्ली में 'आप' के प्रदर्शन में होने जा रहे थे शामिल
ब्यूरो: चंडीगढ़ के मेयर चुनाव को लेकर दिल्ली में आज आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे AAP हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
बता दें चंडीगढ़ के मेयर चुनाव को लेकर दिल्ली में आप भाजपा मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करेगी, जिसमें AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब CM भगवंत मान भी शामिल सकते है। इसी प्रदर्शन में आप हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता शामिल होने जा रहे थे, तभी उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
दिल्ली पुलिस ने आप हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता को उनके आवास से हिरासत में लिया है। सुशील गुप्ता प्रदर्शन करने के लिए भाजपा मुख्यालय जा रहे थे। सुशील गुप्ता ने कहा कि मुझे गैरकानूनी तरीके से पकड़ा गया है।
-