पुलिस की वर्दी में घूमने वाली नकली युवती हुई गिरफ्तार, एक साल से फर्ज़ी वर्दी पहन घूम रही थी लड़की, पुलिस ने किया काबू
कुरुक्षेत्र: पुलिस की वर्दी में घूमने वाली एक युवती को पुलिस ने काबू किया है. युवती करीब 1 साल से पुलिस की वर्दी पहन कर घूम रही थी। पुलिस ने उसके पास से सिपाही और ASI की वर्दी भी बरामद की है। सोशल मीडिया पर उसकी पुलिस की वर्दी में कई रील भी वायरल है। फिलहाल युवती जेल की सलाखों के पीछे है। यहां तक कि आरोपी वर्दी में शहर में भी कई बार पुलिस की वर्दी दिखी है.
फ्रेंड मिसिंग हुई तो पकड़ी गई
दरअसल, पिहोवा के निकटवर्ती गांव की लड़की 2 दिन पहले लापता हो गई। बेटी घर नहीं पहुंची तो उसकी मां ने थाना सदर पिहोवा में उसकी मिसिंग रिपोर्ट दर्ज करवा दी। मां ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी अपनी सहेली दीवाना गांव की आंचल के साथ गई थी। आंचल हरियाणा पुलिस में सिपाही है। उन्होंने पूछा तो आंचल उनको धमकाने लगी। पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और लड़की की तलाश शुरू कर दी।
आंचल को पुलिस थाने बुलाया
इस मामले की जांच कर रहे ASI दिलेर ने आंचल को बुलाकर पूछताछ कर दी। बातचीत में उसने बताया कि उसे ड्यूटी के लिए जाना था। इसलिए वह अपनी सहेली को बस स्टैंड पिहोवा छोड़ गई थी। उसके बाद उससे उसकी सहेली की कोई बातचीत नहीं हुई। वह खुद अपनी सहेली को ढूंढने की कोशिश कर रही है। उसने अपनी सहेली की लोकेशन के लिए अपने उच्चाधिकारी से बातचीत भी की थी।
आई कार्ड-थाना का पूछा तो पकड़ी गई
इसी बीच जांच अधिकारी (IO) दिलेर ने आंचल से उसका आई कार्ड मांगा। इस पर आंचल ने अपना आई कार्ड घर भूलने की बहाना दिया। दूसरी बार IO ने आंचल से उसकी ड्यूटी के बारे में पूछताछ की तो उसने तपाक से जवाब दिया कि उसकी ड्यूटी थाना केयूके (कुरुक्षेत्र) में लगी है। शक दूर करने IO ने थाना केयूके में संपर्क किया तो आंचल का झूठ पकड़ा गया। हालांकि आंचल थाने में बिना वर्दी के आई थी, जिस महिला पुलिस ने तुरंत काबू कर लिया।
FIR दर्ज कर भेजी जेल
थाना सदर पिहोवा SHO जगदीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने लड़की मां की शिकायत पर आंचल के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवती आंचल को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने लापता लड़की को अंबाला से बरामद कर उसके परिजनों के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आंचल ने पुलिस की वर्दी कहां से खरीदी थी।
B.SC पास है आरोपी आंचल
आरोपी आंचल B.SC पास है। हालांकि उसके परिजन उससे कोई वास्ता नहीं रखते हैं। पुलिस की वर्दी पहनकर आंचल ने ड्यूटी करने का बहाना भी किया। पिछले महीने पिहोवा के चैत्र-चौदस मेले में आंचल पुलिस की वर्दी पहनकर घूमती रही। पुलिस की वर्दी में इंस्टाग्राम पर उसकी कई रील भी वायरल है, जबकि पुलिसकर्मियों को वर्दी में रील बनाने की मनाही है।
- With inputs from our correspondent