INS Imphal: एमवी केम प्लूटो जहाज पर हुए हमले पर बोले रक्षा मंत्री, हमलावर को सागरतल से भी ढूंढ निकालेंगे
ब्यूरोः अरब सागर में भारतीय कार्गो शीप एमवी केम प्लूटो और लाल सागर में ‘एमवी साईबाबा’ पर हमले के मामले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आईएनएस इम्फाल एक ज्वलंत उदाहरण है।
Speaking at the Commissioning Ceremony of ‘INS Imphal’ in Mumbai.
https://t.co/iO0HVRBWNZ
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) December 26, 2023
मंगलवार को मुंबई में 'आईएनएस इम्फाल' के कमीशनिंग समारोह में बोलते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि आईएनएस इम्फ़ाल’ का भारतीय नौसेना में शामिल होना, रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता को दिखाता है। यह, राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति MDL, एवं NAVY की commitment, और इसके निर्माण में शामिल सभी stakeholders की मेहनत, लगन और समर्पण को दिखाता है।
‘आईएनएस इम्फ़ाल’ का भारतीय नौसेना में शामिल होना, रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता को दिखाता है। यह, राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति MDL, एवं NAVY की commitment, और इसके निर्माण में शामिल सभी stakeholders की मेहनत, लगन और समर्पण को दिखाता है: RM — रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India (@DefenceMinIndia) December 26, 2023
साथ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय कार्गो शीप पर हुए हमलों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आजकल समुद्र में अशांति काफी बढ़ गई है। भारत की बढ़ती आर्थिक और सामरिक शक्ति ने कुछ ताकतों में ईर्ष्या और नफरत भर दी है।
आजकल समंदर में हलचल कुछ ज़्यादा ही बढ़ गई है। भारत की बढ़ती आर्थिक और सामरिक ताक़त ने कुछ ताक़तों को ईर्ष्या और द्वेष से भर दिया है। अरब सागर में हाल में हुए ‘एमवी केम प्लूटो’ पर ड्रोन हमले और कुछ दिन पहले लाल सागर में ‘एमवी साई बाबा’ पर हुए हमले को भारत सरकार ने बहुत गंभीरता से… — रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India (@DefenceMinIndia) December 26, 2023
साथ में उन्होंने कहा कि हाल ही में अरब सागर में 'एमवी केम प्लूटो' पर ड्रोन हमले और और लाल सागर में 'एमवी साईं बाबा' पर हुए हमले को भारत सरकार ने गंभीरता से लिया है। वहीं, भारतीय नौसेना ने समुद्र पर निगरानी बढ़ा दी है, जिसने भी इस हमले को अंजाम दिया है, हम उसे ढूंढ लेंगे, भले ही वह समुद्र तल से ही क्यों न हो। इन हमलों के पीछे के लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।
भारतीय नौसेना ने समंदर की निगरानी बढ़ा दी है।जिन्होंने भी इस हमले को अंजाम दिया है, उन्हें हम सागरतल से भी ढूँढ निकालेंगे और उनके ख़िलाफ़ कठोर कारवाई की जायेगी: रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh — रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India (@DefenceMinIndia) December 26, 2023
23 दिसंबर को हुआ था हमला
बता दें शनिवार यानी 23 दिसंबर को पोरबंदर से लगभग 217 समुद्री मील की दूरी पर 21 भारतीय चालक दल के सदस्यों वाले कमर्शियल जहाज पर एक ड्रोन हमला किया गया था, जिसके बाद भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल ने जहाज को सहायता करने के लिए कई पोत तैनात किये। जहाज दोपहर को करीब 3:30 बजे मुंबई तट पर पहुंचा। मुंबई के रास्ते में भारतीय तटरक्षक जहाज आईसीजीएस विक्रम ने उसकी सुरक्षा की थी।
-