आज हिमाचल दौरे पर मुख्यमंत्री नायब सैनी, दिवंगत नेता के घर शोक जताने पहुंचे, आज ही वापसी
कांगड़ा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के दौरे पर हैं। दरअसल सीएम कांगड़ा के पूर्व सांसद स्वर्गीय किशन कपूर के आवास पर जाएंगे और उनके निधन पर शोक जताएंगे।
नायब सैनी चंडीगढ़ से सुबह 10 बजे रवाना हुए और सवा 11 बजे के करीब साईं ग्राउंड धर्मशाला में पहुंचे। किशन कपूर के घर शोक जताने के बाद सीएम आज ही वापस चंडीगढ़ लौट आएंगे। हरियाणा सीएमओ की ओर से मुख्यमंत्री के दौरे की जानकारी हिमाचल के मुख्य सचिव, DGP हिमाचल और डीसी कांगड़ा को दे दी गई है।
गौरतलब है कि एक फरवरी को हिमाचल के 3 बार के मंत्री रहे पूर्व सांसद किशन कपूर का PGI चंडीगढ़ में निधन हो गया था। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दिवंगत किशन कपूर 74 साल के थे। वह धर्मशाला विधानसभा से 5 बार विधायक चुने गए। हिमाचल सरकार में किशन कपूर 3 बार (1998, 2008 और 2017) मंत्री भी बने। साल 2019 में किशन कपूर कांगड़ा सीट से सांसद चुने गए थे। लंबी बीमारी के बाद 1 फरवरी को पीजीआई चंडीगढ़ में उन्होंने आखिरी सांस ली थी.
वह अपने पीछे पत्नी रेखा कपूर, बेटा शाश्वत कपूर और बेटी प्रगति कपूर को छोड़ गए हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री इन तीनों के पास अफसोस जताने धर्मशाला पहुंचेगे।
- PTC NEWS