ऐतिहासिक रहा उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का चंबा दौरा- आशा कुमारी
चंबा: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने अपने निवास स्थान जंद्रीघाट में पत्रकारवार्ता के दौरान दो दिन पहले आए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के दौरे को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा की जहां एक तरफ 56 करोड़ की लागत से बीस पंचायतों की तीस हजार की आबादी को लाभ मिला है। तो वहीं तीस करोड़ की योजना का शिलान्यास हुआ है।
सलूणी में 56 करोड़ की योजना को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शिलान्यास किया था। तो वही दूसरी तरफ डलहौजी में तीस करोड़ की योजना का शिलान्यास उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया है। यहां लोगों को 24 घंटे स्वच्छ पानी की सुविधा मिलेगी। लेकिन भाजपा को झूठ बोलने के अलावा क्या आता है। यह सभी कार्य मेरी विधायक प्राथमिकता में शुरू हुए थे। उन्होंने कहा की भाजपा ने पांच साल में कुछ नहीं किया और अनाप-शनाप ब्यानबाजी कर रहे हैं। आशा कुमारी ने कर्नाटका में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में रुझान को ऐतिहासिक बताया और कहा की भाजपा की गलत नीतियों से लोग अब तंग हो चुके है और इसका खमियाजा भाजपा को भुगतना पड़ेगा ।
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने कहा की मेरी विधायक प्राथमिकता में कई सारी पानी की योजनाएं शुरू करवाई थी और इसके शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किए थे। इसके अलावा अब उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इसके उद्घाटन किए है। हालांकि डलहौजी में लोगों को 24 घंटे स्वच्छ पानी की सुविधा मिलेगी।
- PTC NEWS