Sat, May 10, 2025
Whatsapp

चिकन बिरयानी की वजह से होटल मैनेजर पर दर्ज हो गया केस, जानिए क्या है पूरा मामला

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में बिरयानी होटल में खाना खाने गए युवक ने वेज बिरयानी का ऑर्डर दिया था, लेकिन युवक को चिकन बिरयानी दे दी। इसके बाद युवक विजय नगर थाने पहुंच गया और भमोरी इलाके में बने होटल के मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज करा दिया।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- December 27th 2022 05:39 PM
चिकन बिरयानी की वजह से होटल मैनेजर पर दर्ज हो गया केस, जानिए क्या है पूरा मामला

चिकन बिरयानी की वजह से होटल मैनेजर पर दर्ज हो गया केस, जानिए क्या है पूरा मामला

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में बिरयानी को लेकर झगड़ा हो गया। मामला पुलिस थाने तक जा पहुंचा और आखिर में पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है। ये पूरा विवाद बिरयानी को लेकर हुआ था। 

बताया जा रहा है कि होटल में खाना खाने गए युवक ने वेज बिरयानी का ऑर्डर दिया था, लेकिन युवक को चिकन बिरयानी दे दी। युवक को खाते समय जब बिरयानी में हड्डी दिखाई दी तो उसके उसके होश उड़ गए। इसके बाद युवक ने जमकर होलटल में हंगामा किया। इसके बाद युवक विजय नगर थाने पहुंच गया और भमोरी इलाके में बने होटल के मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज करा दिया।


इंदौर के शालीमार इलाके में रहने वाले आकाश कुमार दुबे ने बताया कि वो सोमवार शाम अल्बा बैरिस्टो होटल में डिनर के लिए गए थे। उन्होंने खाने में वेज बिरयानी का ऑर्डर दिया। इसके बाद वेटर उनके टेबल पर बिरयानी रखकर चला गया। जब ध्यान से देखा तो उसे हड्डी नजर आई। 

इसके बाद आकाश ने होटल के मैनेजर स्वप्निल गुजराती से शिकायत की, लेकिन मैनेजर ने गलती स्वीकार करने की जगह मामले को दबाने की कोशिश की। इसके बाद बतौर ग्राहक आकाश ने ये पूरा मामला सोशल मीडिया पर शेयर किया। युवक ने कहा कि इससे उसकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

- PTC NEWS

  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK