Tue, Apr 15, 2025
Whatsapp

'भारत जोड़ो यात्रा' में गए कांग्रेस नेताओं की बस का एक्सीडेंट, 3 लोगों की मौत...8 घायल

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- December 17th 2022 12:30 PM
'भारत जोड़ो यात्रा' में गए कांग्रेस नेताओं की बस का एक्सीडेंट, 3 लोगों की मौत...8 घायल

'भारत जोड़ो यात्रा' में गए कांग्रेस नेताओं की बस का एक्सीडेंट, 3 लोगों की मौत...8 घायल

Bharat Jodo Yatra Bus accident: राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' इन दिनों राजस्थान में है। हिमाचल के लाहौल स्पीति से 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होने गए कांग्रेस नेताओं की बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बस में 34 लोग सवार थे। बस में सवार 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। घायलों को जयपुर में भर्ती कराया गया है। 

राजस्थान के दौसा जिले के सैंथल में ये हादसा हुआ था। बस में सवार कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह ही दौसा पहुंचे थे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात के बाद जयपुर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इसके बाद ये लोग दिल्ली के लिए निकले थे। मनोहरपुर-कोथून नेशनल हाईवे पर मालगवास गांव के पास बस हादसे का शिकार हो गई।


बताया जा रहा है कि बस में लाहौल स्पीति से पंचायती राज संस्थाओं का प्रतिनिधिमंडल सवार था। इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप बस से टकरा गई। चालक ने पिकअप को बचाने के प्रयास में बस को सड़क के नीचे उतार दिया। हादसे में पिकअप सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।  

टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप के आगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद पिकअप में सवार दो मृतकों के शव अंदर ही फंस गए थे। क्रेन की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला गया। दोनों मृतकों की पहचान हनुमान मीणा (22) और वसीम अकरम (31) के तौर पर हुई है। दोनों की पहचान सवाई माधोपुर के रहने वाले थे।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK