Tue, Sep 17, 2024
Whatsapp

भारत का सबसे बड़ा बर्गर! 40 किलो वजन...16 किलो सब्जियां और 6 किलो टिक्की-सॉस हुई इस्तेमाल

पंजाब के होशियारपुर में एक शख्स ने देश का सबसे बड़ा बर्गर (biggest burger) बनाने का दावा किया है। इस बर्गर (burger) का वजन करीब 40 किलोग्राम बताया जा रहा है। अब यह बर्गर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इस बर्गर के 'दर्शन' पाने के लिए लोगों की भीड़ लग रही है।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- January 12th 2023 06:22 PM -- Updated: January 12th 2023 06:31 PM
भारत का सबसे बड़ा बर्गर! 40 किलो वजन...16 किलो सब्जियां और 6 किलो टिक्की-सॉस हुई इस्तेमाल

भारत का सबसे बड़ा बर्गर! 40 किलो वजन...16 किलो सब्जियां और 6 किलो टिक्की-सॉस हुई इस्तेमाल

होशियारपुर: आपने बर्गर इसे बनाने वाले तो बहुत देखे होंगे, वही बर्गर  (Burger) जिसे आप दोनों हाथों से पकड़कर उसे मुंह में भींच लेते हैं और जमकर स्वाद लेते हैं। बर्गर नाम का लोकप्रिय व्यंजन आपको पूरे देश में मिल जाएगा। लोग भी इसके बड़े शौकीन हैं। 

अब जिस बर्गर के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। ऐसा बर्गर आपने कभी नहीं देखा होगा। पंजाब के होशियारपुर में एक शख्स ने देश का सबसे बड़ा बर्गर (biggest burger) बनाने का दावा किया है। इस बर्गर (burger) का वजन करीब 40 किलोग्राम बताया जा रहा है। अब यह बर्गर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इस बर्गर के 'दर्शन' पाने के लिए लोगों की भीड़ लग रही है।


'बर्गर चाचू' के नाम से मशहूर शख्स ने इस बर्गर को इस धरती पर अवतरित किया है। 12 किलो ब्रेड, 16 किलो सब्जियां, 6 किलो सॉस, 1 किलो पनीर और करीब 6 किलो की  टिक्कियां इस बर्गर के अंदर घुसी हैं। अब बर्गर चाचू ने दावा किया है कि ये देश का सबसे बड़ा बर्गर है। इतना बड़ा बर्गर धरती पर इससे पहले कभी अवतरित नहीं हुआ है। हालांकि चाचू के इस बिग बर्गर के भारत का सबसे बड़ा बर्गर होने की पुष्टि किसी संस्था ने नहीं की है। ये दावा बर्गर चाचू ने खुद अपने स्तर पर लिया है।

बर्गर चाचू इस तरह के अजूबे समय समय पर बनाते रहते हैं। उनका दावा है कि आगे भी जनता जनार्दन के लिए इस तरह के अजूबे लाते रहेंगे और अपने हाथों कमाल दिखाना जारी रखेंगे। अब उन्होंने अपनी किचन प्रयोगशाला में एक और प्रयोग की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही इसे लोगों के सेवा में हाजिर किया जाएगा। वहीं, लोगों का कहना है कि ये 'चाचू जी' का बर्गर देखने में ही बड़ा नहीं है। इसका स्वाद भी बड़ा लजीज है। चाचू खाने की दुनिया के शंहशाह हैं। 

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK