Wed, Oct 16, 2024
Whatsapp

15 Oct 2024 का Rashifal: वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा बड़ों का आशीर्वाद, जानें अन्य राशियों का हाल

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और मंगलवार है। त्रयोदशी तिथि आज रात 12.20 बजे तक रहेगी।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Rahul Rana -- October 15th 2024 08:17 AM
15 Oct 2024 का Rashifal: वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा बड़ों का आशीर्वाद, जानें अन्य राशियों का हाल

15 Oct 2024 का Rashifal: वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा बड़ों का आशीर्वाद, जानें अन्य राशियों का हाल

ब्यूरो: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और मंगलवार है। त्रयोदशी तिथि आज रात 12.20 बजे तक रहेगी। आज दोपहर 2.14 बजे तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र आज रात 10.09 बजे तक रहेगा। इसके अलावा आज भौम प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा। पढ़े आज का राशिफल... 

मेष


आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आप जिस लक्ष्य को पाने की कोशिश कर रहे हैं, वह आज हासिल हो सकता है। आज आपको अपने लक्ष्य को पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। काम कितना भी कठिन क्यों न हो, आपको एकाग्रता बनाए रखनी होगी। मनोबल और आत्मविश्वास बरकरार रहेगा। प्रभावशाली लोगों से अच्छे संबंध बनेंगे। आज अचानक धन लाभ होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज यात्रा से सुखद परिणाम मिल सकते हैं।

वृष

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आपको ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में आपको अपने सहकर्मियों की मदद मिलेगी। संतान पक्ष से आपको खुशी मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, कॉलेज में नए दोस्त बनेंगे। पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे, बस अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। किसी भी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जाएगी। आज आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

मिथुन

आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आप व्यापारिक संपर्क मजबूत करने की कोशिश करेंगे, किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति या राजनेता से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। आज आपको व्यापार में लाभ होगा। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन विशेष रूप से फलदायी है। आज आपकी सामाजिक कार्यों में रुचि हो सकती है। आज आपकी कुछ अच्छे लोगों से भी मुलाकात होगी और आप कुछ नए विचारों पर भी काम कर सकते हैं।

कर्क

आज का दिन आपके लिए नए उत्साह से भरा रहने वाला है। आज व्यापार में लाभ पाने के लिए आपको किसी की मदद लेनी पड़ेगी। साथ ही आज आपको वाद-विवाद से दूर रहना होगा ताकि आप अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर सकें। आज आपको अपनी योग्यता दिखाने का मौका मिलेगा। व्यापारी वर्ग को आज अच्छा मुनाफा होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आर्थिक रूप से आज आप सफल रहेंगे। आपके काम बेहतर तरीके से पूरे होंगे। 

सिंह

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपकी समस्या का समाधान होने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर आपका काम अच्छा चलेगा। किसी काम में आपको मदद की जरूरत पड़ेगी, इस मामले में आपको किसी अच्छे मित्र से सलाह मिल सकती है। सकारात्मक सोच से महत्वपूर्ण काम पूरे हो सकते हैं। आपको अपने काम को निपटाने के नए तरीके भी मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार हो सकता है। छात्र आज काम और पढ़ाई के बीच संतुलन बनाए रखेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। राजनीति के क्षेत्र में आपकी छवि मजबूत बनेगी, आप अधिक लोगों से जुड़ेंगे।

कन्या

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापारिक मामलों में अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की नाकाम कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग सरकारी सेवा में हैं, उन्हें कोई बेहतरीन असाइनमेंट मिल सकता है। आज आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा। आज किसी करीबी को आपसे कुछ उम्मीदें हो सकती हैं। आज आपको अपने बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर किए गए कामों से फायदा हो सकता है। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज सेहत के लिहाज से सब कुछ बेहतर रहेगा।

तुला

आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी काम को करने का नया तरीका सोचेंगे, इससे काम समय पर और आसानी से पूरा हो जाएगा। आज शाम को आप किसी बर्थडे पार्टी में जाने का प्लान बनाएंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपका रचनात्मक क्षेत्र मजबूत रहेगा। बिल्डर्स के लिए आज का दिन अच्छा है, नए कॉन्ट्रैक्ट से बड़ा मुनाफा होगा। आप कुछ सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। आप अपने घर को सजाने के बारे में सोच सकते हैं, घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। आज कोई मित्र आपसे मिलने घर आएगा, जिसके साथ आप अपने मामलों पर चर्चा करेंगे।

 वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में भी रुचि लेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता से संबंधित गतिविधियों में सफलता मिल सकती है। आज आपको नए काम पर विचार करने का पूरा मौका मिल सकता है, लेकिन इस अवसर को जाने न दें। इस राशि के जो लोग व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा साबित हो सकता है।

 धनु

आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग हैं, लेकिन पढ़ाई में अभी और मेहनत करने की जरूरत है। आज आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा, जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। आज आपको अपने काम में राजनीतिक संबंधों का लाभ मिलेगा। आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। 

मकर

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। अधिकारियों के साथ अपने व्यवहार में आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। आर्थिक लाभ के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। पारिवारिक काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो भविष्य में आपको बड़ा लाभ दे सकता है। दिनभर के काम की वजह से आप आलस्य महसूस करेंगे, लेकिन मेहनत से पीछे नहीं हटेंगे, आप कुछ हद तक व्यस्त भी रह सकते हैं।

कुंभ

आज आपका दिन खुशियों भरा है। अगर आप अनावश्यक कामों में अपना समय बर्बाद न करें और रुके हुए कामों को फिर से शुरू करें तो यह फायदेमंद हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। इस राशि के कंप्यूटर स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आप जितनी मेहनत करेंगे। आपको उतने ही बेहतरीन नतीजे भी मिलेंगे। आज परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। किसी जरूरतमंद की मदद करके आपको अच्छा महसूस होगा।

मीन

आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। इस राशि के लोगों को अपनी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज कोई भी योजना शुरू करने के लिए आपके लिए अच्छा दिन है। भविष्य में आपको काफी लाभ मिलेगा। घर में बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। छात्र आज अपनी पढ़ाई में व्यस्त रहेंगे। आपका दिन थोड़ा व्यस्त रह सकता है लेकिन शाम का समय आप अपने परिवार के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। आप कोई साहित्यिक पुस्तक पढ़ सकते हैं।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK