Sat, Apr 12, 2025
Whatsapp

हिमाचल लोकसेवा आयोग शुरू करेगा दो हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया

हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग दो सौ पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। यह भर्ती प्रक्रिया राज्य सरकार द्वारा भंग किए गए कर्मचारी चयन आयोग के विभिन्न पदों के लिए होगी। राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू ने इस सम्बन्ध में घोषणा की है।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Jainendra Jigyasu -- March 21st 2023 04:23 PM -- Updated: March 21st 2023 04:27 PM
हिमाचल लोकसेवा आयोग शुरू करेगा दो हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया

हिमाचल लोकसेवा आयोग शुरू करेगा दो हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया

हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग दो सौ पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। यह भर्ती प्रक्रिया राज्य सरकार द्वारा भंग किए गए कर्मचारी चयन आयोग के विभिन्न पदों के लिए होगी। राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू ने इस सम्बन्ध में घोषणा की है। 

प्रदेश में कांग्रेस सरकार के 100 दिन पूरे होने पर मंगलवार को विधानसभा में पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्य मंत्री ने ये घोषणा की। इस दौरान सीएम ने अपनी सरकार की 100 दिनों की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए घोषणा की कि हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग अगले 10 दिन के भीतर भंग किए गए कर्मचारी चयन आयोग के दो हजार विभिन्न पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। अभ्यर्थियों से कोई फीस नहीं ली जाएगी और  आयु सीमा की कोइ शर्त नहीं रहेगी।


इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि 17 मार्च को पेश किए बजट से  प्रदेश के लोगों को उम्मीद जगी है। चार साल में भविष्य की युवा पीढ़ी का ध्यान रखेंगे। शिक्षण संस्थान और डिवीजन खोलना बड़ी बात नहीं है। उन्होंने ने कहा कि  चार साल में अर्थव्यवस्था पटरी पर आए,इस दृष्टि से सरकार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि छह माह में सभी ग्रीन कॉरिडोर की टेंडर प्रक्रिया पूरी होगी। 


- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK