Sun, May 4, 2025
Whatsapp

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न-सिडनी और एडिलेड में हरियाणवियों ने मनाई तीज, देशी गानों पर जमकर किया डांस

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- August 01st 2022 01:49 PM -- Updated: August 01st 2022 03:22 PM
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न-सिडनी और एडिलेड में हरियाणवियों ने मनाई तीज, देशी गानों पर जमकर किया डांस

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न-सिडनी और एडिलेड में हरियाणवियों ने मनाई तीज, देशी गानों पर जमकर किया डांस

बीते कल तीज का त्यौहार पूरे भारत में मनाया गया। भारत के साथ साथ तीज के इस त्यौहार को विदेशों में बसे भारतीयों ने पूरे हर्षोउल्लास के साथ मनाया। ऑस्ट्रेलिया में बसे भारतीयों ने तीज बड़ी धूम धाम से मनाई। ऑस्ट्रेलिया में बसे हरियाणवी कई शहरों में तीज का त्योहार मनाते दिखे। मेलबर्न, सिडनी, एडिलेड में हरियाणवियों ने तीज को बड़ी धूम धाम से मनाया। सिडनी में तीज के त्यौहार पर खासी भीड़ देखी गई। झूलों के बिना तीज का त्योहार एकदम अधूरा है। ऐसे में महिलाओं ने पेड़ों पर झूले डालकर ऑस्ट्रेलिया में ही भारत की तरह तीज का आनंद लिया।

बड़ी संख्या में लोग पार्कों में जमा हुए। इस दौरान लोगों ने हरियाणवी डांस का भी खूब मजा लिया। हरियाणवी गानों पर भी लोग खूब थिरके। महिलाएं पारंपरिक भारतीय परिधानों में नजर आईं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने बड़े ही चाव से तीज मनाई। बच्चों के लिए कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। प्रतिभागियों को इनाम देकर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान विदेशियों को भी भारतीय त्योहार और संस्कृति से अवगत करवाया गया।


बता दें कि तीज का त्योहार हिंदू समुदाय बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हरियाली तीज मनाई जाती है। इसे श्रावणी तीज भी कहा जाता है। हरियाली तीज पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।


हरियाली तीज कुंवारी लड़कियां भी मनाती हैं। व्रत रखकर अच्छे वर की कामना करती हैं। इस दिन महिलाएं सज-धज कर हरे रंग के कपड़े और चूड़ियां पहनती हैं। इसके साथ ही बागों में झूले भी डाले जाते हैं।


हरियाली तीज का दिन भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन जो महिलाएं व्रत का पालन करती हैं तो उनके वैवाहिक जीवन से सभी समस्याएं हल हो जाती हैं। संतान प्राप्ति के लिए भी महिलाएं इस व्रत को रखती हैं। व्रत रखने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK