Wed, May 14, 2025
Whatsapp

हरियाणा के 1775 होमगार्डों पर रोजी रोटी का संकट, पुलिस विभाग ने समाप्त की सेवाएं

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- December 01st 2019 02:22 PM
हरियाणा के 1775 होमगार्डों पर रोजी रोटी का संकट, पुलिस विभाग ने समाप्त की सेवाएं

हरियाणा के 1775 होमगार्डों पर रोजी रोटी का संकट, पुलिस विभाग ने समाप्त की सेवाएं

चंडीगढ़। हरियाणा के 1775 होमगार्डों पर रोजी रोटी का संकट गहरा गया है। पुलिस विभाग ने अनुबंध संपन्न होने पर इनकी सेवाएं समाप्त कर दी है। पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता ने इस बारे जानकारी दी है। प्रवक्ता ने बताया कि आंतकवादियों द्वारा पुलवामा मे भारतीय जवानों पर हमला करने के बाद प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सिरसा, अम्बाला, हिसार तथा फतेहाबाद के लिये 2 मार्च 2019 से 30 अप्रैल 2019 तक 1275 तथा लोकसभा चुनाव के मध्य नजर रोहतक, करनाल ,सोनीपत, मेवात, पंचकूला तथा जींद के लिये 500 होमगार्ड जवानों को अनुबंध आधार पर बुलाया गया था तथा उनकी अनुबंध अवधि समाप्त होने पर कानून व्यवस्था तथा सुरक्षा की दृष्टि से देखते हुए दोबारा 31 अप्रैल से 30 नवंबर 2019 तक उनकी अनुबंध अवधि बढ़ा दी गई थी। जिस उद्देश्य के लिए उनको बुलाया गया था, समाप्त होने पर उन्हे वापस भेज दिया गया है‌। [caption id="attachment_365163" align="aligncenter" width="700"]Haryana police 1 हरियाणा के 1775 होमगार्डों पर रोजी रोटी का संकट, पुलिस विभाग ने समाप्त की सेवाएं[/caption] दरअसल हरियाणा पुलिस द्वारा हरियाणा प्रदेश के सभी जिलों में चुनाव, ट्रैफिक व्यवस्था, कानून व्यवस्था को देखते हुए आवश्यकता के अनुसार सीमित समय के लिए होमगार्ड जवानों को बुलाया जाता है। प्रवक्ता के अनुसार आवश्यकता पड़ने पर इनको दोबारा कानून व्यवस्था आदि बनाए रखने के लिए दोबारा अनुबंध आधार पर समय अवधि के साथ बुलाया जा सकता है। इसी के साथ-साथ अभी भी इनके अलावा हरियाणा प्रदेश‌ में कानून व्यवस्था के लिए 4800, ट्रैफिक व्यवस्था के लिये 2100 होमगार्ड जवानों की तैनाती की हुई है। यह भी पढ़ेंहरियाणा पुलिस को मिली एक और कामयाबी, इनामी बदमाश किया‌ गिरफ्तार ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK