Sun, May 4, 2025
Whatsapp

कॉमनवेल्थ में हरियाणा के खिलाड़ियों ने दिलाए सबसे ज्यादा पदक, 2 प्रतिशत आबादी ने दिलाए तिहाई मेडल

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- August 09th 2022 11:15 AM
कॉमनवेल्थ में हरियाणा के खिलाड़ियों ने दिलाए सबसे ज्यादा पदक, 2 प्रतिशत आबादी ने दिलाए तिहाई मेडल

कॉमनवेल्थ में हरियाणा के खिलाड़ियों ने दिलाए सबसे ज्यादा पदक, 2 प्रतिशत आबादी ने दिलाए तिहाई मेडल

राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने कामयाबी के झंडे गाड दिए। बर्मिंघम में भारत ने 22 स्वर्ण पदक जीते हैं। 18 पदकों में से 9 गोल्ड मेडल हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते। ओलंपिक के बाद राष्ट्रमंडल में भी प्रदेश के खिलाड़ियों ने देश का नाम अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमका दिया। भारत ने 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य समेत कुल 61 पदक जीते। इनमें से हरियाणा के खिलाड़ियों ने 9 गोल्ड, 4 रजत और 7 कांस्य पदक जीते (लगभग 33 फीसदी)। इन 22 स्वर्ण पदकों में से 4 Gold टीम इवेंट के हैं, यानी व्यक्तिगत गोल्ड की बात करें तो हरियाणा के खिलाड़ियों ने 18 में से 9 गोल्ड मेडल (50 फ़ीसदी) जीते हैं। राष्ट्रमंडल खेलों में अमित पंघल और नीतू घंघास ने बॉक्सिंग में गोल्ड जीता। रवि कुमार दहिया, बजरंग पूनिया, दीपक पूनिया, विनेश फोगाट और नवीन कुमार, साक्षी मलिक ने कुश्ती में गोल्ड मेडल जीता है। सुधीर ने पैरा पावर लिफ्टिंग में गोल्ड हासिल किया। अंशु मलिक ने कुश्ती में सिल्वर जीता। पूजा सिहाग, मोहित ग्रेवाल दीपक नेहरा, पूजा गहलोत ने कुश्ती में ब्रॉन्ज जीता है। मुक्केबाजी में सागर अहलावत ने रजत जबकि जैस्मीन लंबोरिया ने कांस्य पदक जीता है। संदीप कुमार ने एथलेटिक्स ब्रॉन्ज मेडल जीता है। महिला हॉकी और क्रिकेट टीम में भी हरियाणा के खिलाड़ियों का जलवा रहा। कांस्य पदक जीतने वाली 18 सदस्यीय महिला हॉकी टीम में 8 खिलाड़ी हरियाणा से हैं। रजत जीतने वाली क्रिकेट टीम में सुषम वर्मा हरियाणा से हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है। सीएम मनोह लाल ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने एक बार फिर देश का परचम पूरे विश्व में लहराया है। आने वाले समय में हमारे खिलाड़ी और भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK