Tue, Feb 18, 2025
Whatsapp

सिबाज कविराज बने अंबाला रेंज के आईजी, ममता सिंह संभालेगी लॉ एंड ऑर्डर

सिबाज कविराज को अंबाला रेंज का आईजी की जिम्मेदारी दी गई। बता दें कि इससे पहले कविराज रीजनल पासपोर्ट कार्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Shivesh jha -- March 04th 2023 12:09 PM
सिबाज कविराज बने अंबाला रेंज के आईजी, ममता सिंह संभालेगी लॉ एंड ऑर्डर

सिबाज कविराज बने अंबाला रेंज के आईजी, ममता सिंह संभालेगी लॉ एंड ऑर्डर

हरियाणा सरकार ने बड़ा फेरबदल करते हुए देर रात 12 IPS को ट्रांसफर कर दिया। केंद्र से प्रतिनियुक्ति पर आए सिबाज कविराज को अंबाला रेंज का आईजी की जिम्मेदारी दी गई। बता दें कि इससे पहले कविराज रीजनल पासपोर्ट कार्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे थे। 

IPS ममता सिंह संदीप खिरवार के स्थान पर प्रदेश की कानून व्यवस्था की देखरेख के लिए एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर नियुक्त किया गया है। खिरवार केंद्र में सीआरपीएफ में प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। श्रीकांत जाधव को एडीजीपी हिसार लगाया गया है। अमिताभ ढिल्लों आईजी मार्डनाइजेशन के अलावा आईजी मधुबन का भी कार्यभार संभालेंगे।


वाई पूर्ण कुमार को आईजी होमगार्ड के पद पर नियुक्त हुए हैं। राकेश कुमार आर्या को रोहतक रेंज के आईजी के साथ परसोनल विभाग का प्रभार दिया है। सतेंद्र कुमार गुप्ता को आईजी करनाल के साथ पंचकूला स्टेट क्राइम ब्यूरो का प्रभार दिया है।

आईजी प्रशासन संजय कुमार को आईजी प्रशासन और आईजी कानून एवं व्यवस्था तथा पंचकूला का पुलिस कमिश्नर लगाया गया है। आईजी सीएम फ्लाइंग राजेंद्र कुमार को आईजी सीएम फ्लाइंग के साथ आईजी इंफोर्समेंट विंग नियुक्त किया गया है।

डीआईजी एंटी करप्शन ब्यूरो अरुण कुमार को डीआईजी एचपीए मधुबन लगाया गया है। डीआईजी एंटी करप्शन ब्यूरो अशोक कुमार को डीआईजी स्टेट क्राइम ब्यूरो मुख्यालय नियुक्त किया गया है।

- With inputs from agencies

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK