Mon, May 5, 2025
Whatsapp

यूक्रेन से भारतीय छात्रा का वीडियो वायरल, रोते हुए कहा: भारतीय लड़कियों को ले गए रूसी सैनिक...प्लीज हमे बचाने के लिए आर्मी भेजो

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- February 28th 2022 03:53 PM -- Updated: February 28th 2022 05:30 PM
यूक्रेन से भारतीय छात्रा का वीडियो वायरल, रोते हुए कहा: भारतीय लड़कियों को ले गए रूसी सैनिक...प्लीज हमे बचाने के लिए आर्मी भेजो

यूक्रेन से भारतीय छात्रा का वीडियो वायरल, रोते हुए कहा: भारतीय लड़कियों को ले गए रूसी सैनिक...प्लीज हमे बचाने के लिए आर्मी भेजो

Ukraine and Russia war: यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने की कोशिश लगातार जारी हैं। भारत ने इसके लिए ऑपरेशन गंगा शुरू किया है। आज छठी फ्लाइट यूक्रेन में फंसे छात्रों को लेकर भारत के लिए रवाना हो चुकी है। इसके साथ ही 4 केंद्रीय मंत्रियों को यूक्रेन के साथ लगते देशों में भेजने का निर्णय लिया है, ताकि छात्रों को निकालने के लिए शुरू किए गए ऑपरेशन गंगा की निगरानी की जा सके। भारत अपने लोगों को निकालने की हर मुमकिन कोशिश कर रहा है। वहीं, यूक्रेन के कई हिस्सों से भारतीय छात्रों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। छात्र दावा कर रहे हैं कि वो यूक्रेन में बुरी तरह से फंसे हुए हैं। उन्हें कहीं से किसी भी तरह की मदद नहीं मिल रही है। इसके अलावा भारतीय छात्रों के साथ पिटाई का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो को राहुल गांधी ने टविटर पर भी शेयर किया है।   अभी भी कई छात्र यूक्रेन की राजधानी कीव में अभी भी कई छात्र फंसे हुए हैं। कई छात्र अभी भी हॉस्टल या बंकर में छिपे हुए हैं। कुछ जान जोखिम में डालकर पोलेंड, हंगरी, रोमानिया के बॉर्डर तक पहुंच रहे हैं। इस सफर में छात्रों को जान का जोखिम में उठाना पड़ रहा है। इस बीच लखनऊ की छात्रा गरिमा मिश्रा ने सोशल मीडिया पर मोदी सरकार से गुहार लगाई है कि उन्हें किसी भी तरह की कोई मदद नहीं मिल रही है। हम चारों तरफ से घिर चुके हैं। इंडियन एंबेसी हमारा फोन नहीं उठा रही है। जहां हम रह रहे हैं वहां रात को लोग आकर हंगामा करते हैं। गेट तोड़ते हैं। हम यहां से निकलना चाहते थे, लेकिन हमारे दोस्त ने कहा कि जो लोग यहां से बस में निकले थे। उन्हें रास्ते में रूसी सेनिकों ने रोका और इंडियन लड़कियों को ले गए हैं। लड़कों का अभी तक कुछ पता नहीं है। लड़की ने रोते हुए गुहार लगाई है कि उन्हें यहां से निकालने के लिए इंडियन आर्मी को भेजा जाए नहीं तो हम यहां नहीं बचेंगे। Russia Ukraine Crisis, Ukraine russia, ukraine russia war, indian student, haryana रूस यूक्रेन युद्ध, रूस यूक्रेन लड़ाई नोटः पीटीसी न्यूज इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK