Tue, Apr 8, 2025
Whatsapp

सरकार से विधानसभा में मांगा जाएगा प्रदेश का हिसाब, इनेलो बीजेपी की 'B TEAM': गीता भुक्कल

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- August 07th 2022 05:06 PM
सरकार से विधानसभा में मांगा जाएगा प्रदेश का हिसाब, इनेलो बीजेपी की 'B TEAM': गीता भुक्कल

सरकार से विधानसभा में मांगा जाएगा प्रदेश का हिसाब, इनेलो बीजेपी की 'B TEAM': गीता भुक्कल

चरखी दादरी: पूर्व शिक्षा मंत्री व झज्जर की कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि विधानसभा सत्र में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जनता के साथ हो रहे अन्याय के साथ-साथ बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व महंगाई को लेकर पूरा हिसाब मांगा जाएगा। गीता भुक्कल ने कहा कि कांग्रेस के विधायक पूरी तरह से अपने सवालों को लेकर तैयार हैं और विधानसभा सत्र में पूरजोर से अपना पक्ष रखेंगे। वहीं उन्होंने गठबंधन सरकार सहित इनेलो पर भी कई कटाक्ष किए। इनेलो का एकमात्र विधायक है। इनेलो भी भाजपा पार्टी की बी पार्टी के रूप में कार्य कर रही है। दरअसल पूर्व मंत्री व विधायक गीता भुक्कल को दादरी जिला का प्रभारी बनाया गया है। दादरी में वो रेस्ट हाऊस में पार्टी कार्यकर्ताओं का मन टटोलने पहुंची थी। मीटिंग में कार्यकर्ताओं ने खुलकर कहा कि पार्टी में गुटबाजी के चलते कार्यकर्ता एक-दूसरे की टांग खिंचाई करते हैं। मीटिंग में भुक्कल ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कांग्रेस आलाकमान के निर्देशानुसार कार्य करने को कहा। इस दौरान पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, पूर्व युवा जिलाध्यक्ष अनिल धनखड़ सहित कई नेताओं ने 9 अगस्त से 15 अगस्त तक 75 किलोमीटर की होने वाली पदयात्रा में एकजुट होकर शामिल होने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार से आमजन का विश्वास उठ गया है।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK