करनाल से पूर्व सांसद अश्विनी चोपड़ा का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
गुरुग्राम। (नीरज वशिष्ठ) करनाल से पूर्व सांसद अश्विनी चोपड़ा का शनिवार को गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया। उन्होंने आज 11 बजकर 40 मिनट पर आखिरी सांस ली। अश्विनी चोपड़ा बीते काफी समय से गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती थी। कुछ ही देर में उनका पार्थिव शरीर दिल्ली ले जाया जाएगा।
[caption id="attachment_380916" align="aligncenter" width="700"]
करनाल से पूर्व सांसद अश्विनी चोपड़ा का निधन, कैंसर से थे पीड़ित[/caption]
बता दें कि अश्विनी चोपड़ा फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित थे। चोपड़ा करनाल सीट से 2014 से 2019 तक भाजपा के सांसद रहे। बीमारी से पीड़ित अश्विनी कुमार को 06 जनवरी 2020 को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
[caption id="attachment_380917" align="aligncenter" width="700"]
करनाल से पूर्व सांसद अश्विनी चोपड़ा का निधन, कैंसर से थे पीड़ित[/caption]
12 जनवरी को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी पूर्व सांसद अश्विनी चोपड़ा का हालचाल जाना था। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता-द मैडिसिटी में चोपड़ा के परिजनों से उनके स्वास्थ्य के बारे जानकारी ली और उन्हें दिये जा रहे उपचार बारे डॉक्टरों से भी बातचीत की।
यह भी पढ़ें: कार ने अलाव सेक रहे 5 लोगों को मारी टक्कर, सभी घायलों के हाथ और पैर टूटे