Fri, Apr 11, 2025
Whatsapp

किसान महापंचायत: जंतर-मंतर पर जुटना शुरू हुए किसान, दिल्ली में ट्रैफिक की रफ्तार हुई धीमी

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- August 22nd 2022 11:59 AM -- Updated: August 22nd 2022 12:31 PM
किसान महापंचायत: जंतर-मंतर पर जुटना शुरू हुए किसान, दिल्ली में ट्रैफिक की रफ्तार हुई धीमी

किसान महापंचायत: जंतर-मंतर पर जुटना शुरू हुए किसान, दिल्ली में ट्रैफिक की रफ्तार हुई धीमी

जंतर-मंतर पर आज बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर किसान संगठन की महापंचायत बुलाई है। किसान संगठनों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। इसी को लेकर आज 11 बजे से चार बजे तक किसान जंतर-मंतर रोष प्रकट करेंगे। इसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन सौंपने की तैयारी में है।



जंतर मंतर पर किसान काफी संख्या में पहुंचना शुरू हो गए हैं। किसानों की महापंचायत की वजह से जंतर-मंतर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जंतर मंतर पर पहुंचे किसानों ने दिल्ली पुलिस की बैरिकेडिंग हटा दी है।










वहीं नई दिल्ली की डीसीपी ने इंडिया टूडे के साथ बातचीत में कहा कि महापंचायत के लिए किसानों ने अनुमति मांगी थी, लेकिन भीड़ अधिक होने की वजह से हमने आयोजन की अनुमति नहीं दी है। उन्होंने ये भी कहा कि नई दिल्ली के सभी इलाकों में धारा 144 लागू है।










दिल्ली में किसानों की महापंचायत के चलते कई स्थानों पर सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार काफी धीमी हो गई है। नोएडा-दिल्ली चिल्ला बॉर्डर पर यातायात की आवाजाही काफी धीमी है। यहां पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके साथ गड़ियों की भी जांच की जा रही है।



दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर गाजीपुर बॉर्डर पर भी पुलिस ने सिक्योरिटी बढ़ा दी है। यहां गाड़ियों को तलाशी के बाद आगे भेजा जा रहा है। दिल्ली पहुंच चुके किसानों को पुलिस ने जंतर-मंतर पर जाने की इजाजत दे दी है, लेकिन पुलिस ने ये भी साफ किया है कि जंतर-मंतर पर ज्यादा भीड़ जमा नहीं होने दी जाएगी।










वहीं, राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस ने रविवार को गाजीपुर बॉर्डर पर हिरासत में ले लिया था। हिरासत में लेने के बाद राकेश टिकैत को मधु विहार थाने में ले गई। राकेश टिकैत को अभी भी मधु बिहार थाने में रखा गया है। हिरासत में लिए जाने की जानकारी राकेश टिकैत ने ट्वीट के जरिए दी। उन्होंने ट्वीट में कहा है कि सरकार के इशारे पर काम कर रही दिल्ली पुलिस किसानों की आवाज को नहीं दबा सकती। यह संघर्ष अंतिम सांस तक जारी रहेगा।#ना रुकेंगे #ना थकेंगे #ना झुकेंगे।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK