गधे को वोट दे दो पर किसान आंदोलन का साथ नहीं देने वाले को ना दें वोट: चढूनी
टोहाना। किसान नेता गुरनाम चढूनी ने हरियाणा की जजपा व भाजपा पर जमकर वार किए। उन्होंने कहा कि आज के समय में लोगों को चाहिए कि देशद्रोही पार्टी को वोट ना दें। गुरनाम सिंह ने मंच के माध्यम से अपने संबोधन में कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी का हर जगह बहिष्कार करेंगे वह बंगाल चुनाव में जाकर भी लोगों को इसकी सच्चाई बताएंगे कि इस देशद्रोही पार्टी को वोट ना दें।
[caption id="attachment_476256" align="aligncenter" width="700"]
गधे को वोट दे दो पर किसान आंदोलन का साथ नहीं देने वाले को ना दें वोट: चढूनी[/caption]
दरअसल चढूनी टोहाना की अनाज मंडी में किसानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि दिल्ली पुलिस जब गांव में किसानों को गिरफ्तार करने और जांच करने आये तो उन्हें पकड़ कर बैठा ले उनको खाना आदि खिलाकर जिला पुलिस को सौंप देना।
यह भी पढ़ें- ब्रिटेन के बाद अब दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील से भारत पहुंचा रूपांतरित कोरोना वायरस
यह भी पढ़ें- किसान नेता बोले- जरूरत पड़ी तो एक फसल को आग लगा देंगे