Sun, May 4, 2025
Whatsapp

जींद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश हुआ घायल

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- July 17th 2022 05:41 PM
जींद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश हुआ घायल

जींद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश हुआ घायल

जींद में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ की खबर हो गई। करनाल डिटेक्टिव पुलिस और बदमाशों के बीच यहां गोलीबारी हुई है। 2 बदमाश इस मुठभेड़ में घायल हुए हैं, जबकि पुलिसकर्मी बाल बाल बचे हैं। इस घटना में घायल एक बदमाश राजस्थान के श्रीगंगानगर का बताया जा रहा है, जबकि दूसरा आरोपी उत्तर प्रदेश के हाथरस का रहने वाला है। दोनों को घायल हालत में जींद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। करनाल डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज ने बताया कि आठ जुलाई को असंध में मिनाक्षी अस्पताल के बाहर बुलेट सवार 3 युवकों ने दिन दहाड़े फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए थे। उनके खिलाफ असंध थाने में हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। शनिवार शाम पुलिस को अस्पताल पर फायरिंग करने वाले आरोपियों के जींद के साथ लगते गांव निर्जन में पिंडारा रोड पर खाली पड़े मकान में छिपे होने की सूचना मिली थी। इन्हें पकड़ने के लिए दो टीमें बनाई गई थी। पुलिस ने इन्हें सरेंडर करने के लिए कहा था, लेकिन दोनों छत से कूदकर भाग गए। पुलिस ने इसके बाद इनका पीछा किया। जैसे ही पुलिस ने इनका पीछा किया इन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। एक गोली पुलिस कर्मचारी के कान के पास गुजरती हुई पीछे सीट में जा लगी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की और एक आरोपी की टांग पर गोली लग गई। गोली लगते ही दोनों आरोपी नीचे गिरकर घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों गिरफ्तार किया और इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस अब दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK