Wed, Apr 16, 2025
Whatsapp

स्पाइस जेट के विमान की कराची में करवानी पड़ी लैंडिंग, दिल्ली से दुबई जा रही थी फ्लाइट

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- July 05th 2022 03:17 PM
स्पाइस जेट के विमान की कराची में करवानी पड़ी लैंडिंग, दिल्ली से दुबई जा रही थी फ्लाइट

स्पाइस जेट के विमान की कराची में करवानी पड़ी लैंडिंग, दिल्ली से दुबई जा रही थी फ्लाइट

दिल्ली से दुबई जा रही स्पाइसजेट की एक फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण कराची डायवर्ट करना पड़ा। बताया जा रहा है कि फ्लाइट संख्या SG-11 में इंडिकेटर लाइट में कुछ खराबी आई थी इसके बाद उसे कराची हवाई अड्डे की तरफ मोड़ना पड़ा। स्पाइसजेट की फ्लाइट को कराची में उतारकर यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। अब एक दूसरा प्लेन कराची भेजा गया है। वह यात्रियों को दुबई लेकर जाएगा। इस मामले पर DGCA का बयान भी आया है। बयान में कहा गया है कि स्पाइसजेट विमान के क्रू को पता चला कि फ्यूल टैंक का इंडिकेटर फ्यूल की मात्रा को तेजी से घटता दिखा रहा था। जांच में कुछ भी गड़बड़ी नहीं मिली, टैंक में भी कहीं से कोई लीकेज नहीं दिखाई दी, लेकिन इंडिकेटर फिर भी ईंधन कम दिखा रहा था। इसके बाद फ्लाइट को कराची में लैंड करवाया गया। Delhi-Dubai SpiceJet flight makes emergency landing in Karachi स्पाइस जेट के एक प्रवक्ता ने बताया कि, किसी प्रकार की कोई आपात स्थिति घोषित नहीं की गई थी। विमान की सामान्य लैंडिंग हुई। विमान के साथ किसी भी खराबी की उड़ान से पहले कोई रिपोर्ट नहीं थी। दूसरे विमान से यात्रियों को दुबई ले जाया जाएगा। Passenger tries to open emergency door of airborne SpiceJet flight इससे पहले 19 जून को पटना से दिल्ली जा रहे स्पाइसजेट के विमान के विंग्स में आग लग गई थी। इसके बाद प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थई। इसी महीने 2 जुलाई को भी स्पाइसजेट के प्लेन में तकनीकी खराबी आई थी। तब दिल्ली से जबलपुर जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। कैबिन में धुआं उठता देखा गया था। उस समय विमान पांच हजार फीट की ऊंचाई पर था। इसके बाद विमान को पटना एयरपोर्ट पर वापस लैंड करवाया गया था। नोट: सभी तस्वीरें सांकेतिक हैं।  


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK