Sun, May 11, 2025
Whatsapp

साध्वी प्रज्ञा को चुनाव आयोग का नोटिस, बाबरी मस्जिद पर दिया था विवादित बयान

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- April 21st 2019 03:51 PM
साध्वी प्रज्ञा को चुनाव आयोग का नोटिस, बाबरी मस्जिद पर दिया था विवादित बयान

साध्वी प्रज्ञा को चुनाव आयोग का नोटिस, बाबरी मस्जिद पर दिया था विवादित बयान

नई दिल्ली। लगातार विवादित बयान देने वाली बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को चुनाव आयोग ने नोटिस थमाया है। आयोग ने साध्वी के बाबरी मस्जिद पर दिए बयान का संज्ञान लिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराने पर उन्हें अफसोस नहीं, बल्कि गर्व होता है। साध्वी प्रज्ञा ने कहा था कि उन्होंने ढांचे पर चढ़कर उसे तोड़ा था और अब वहीं राम मंदिर बनाएंगे।

एमपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी वीएल कांता राव ने चेतावनी देते हुए सभी राजनीतिक दलों को एक सलाह भी जारी की है। उन्होंने कहा कि बार-बार आचार संहिता का उल्लंघन व अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

आपको बता दें कि इससे पहले साध्वी प्रज्ञा सिंह ने आतंकी हमले में जान गंवाने वाले हेमंत करकरे की शहादत पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिस पर बाद में उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी।


यह भी पढ़ें : JJP-AAP गठबंधन के तीन अन्य उम्मीदवारों का ऐलान, फरीदाबाद से लड़ेंगे जयहिंद (Video)

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK