Sun, May 4, 2025
Whatsapp

IPL2022 को लेकर दो बड़ी खबरें: धोनी ने छोड़ी CSK की कप्तानी, टूर्नामेंट पर आतंक का साया?

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- March 24th 2022 03:40 PM -- Updated: March 24th 2022 05:11 PM
IPL2022 को लेकर दो बड़ी खबरें: धोनी ने छोड़ी CSK की कप्तानी, टूर्नामेंट पर आतंक का साया?

IPL2022 को लेकर दो बड़ी खबरें: धोनी ने छोड़ी CSK की कप्तानी, टूर्नामेंट पर आतंक का साया?

TATA IPL 2022 में जल्द शुरू होने वाला है। 14वें संस्करण से पहले ही गुरुवार को महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी छोड़ दी है। अब सीएसके की कमान ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के हाथों में होगी। 2008 से एमएस धोनी CSK के कप्तान रहे हैं। धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली टीम है। एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी में फ्रेंचाइजी को चार बार आईपीएल चैंपियन बनाया है। आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के बाद चेन्नई सुपर किंग्स सबसे टीम है। चेन्नई टीम ने इस बार जडेजा और धोनी समेत 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। जडेजा को फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ रुपए में रिटेन किया था, जबकि धोनी को इस सीजन के लिए 12 करोड़ रुपए में ही रिटेन किया। इससे यह शुरुआत में ही अंदाजा लग गया था कि जडेजा को कप्तान बनाया जा सकता है। उनके अलावा मोईन अली को 8 करोड़ और ऋतुराज गायकवाड़ को 6 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। आईपीएल पर आतंक का साया? बुधवार को आईपीएल को लेकर मीडिया में ये खबर सामने आई की इस बार आईपीएल पर आतंकी साया मंडरा रहा है। मुंबई पुलिस ने आईपीएल के मैचों पर आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है। एटीएस से पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किए गए आतंकियों ने यह बात कबूली है। आतंकियों ने वानखेड़े स्टेडियम, ट्राइडेंट होटल और आसपास के रोड की रेकी की और सुरक्षा का भी जायजा लिया। आईपीएल मैचों को देखते हुए स्टेडियम, खिलाड़ियों के ठहरने वाले होटलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। IPL 2022 schedule: Defending champions CSK to face KKR in opener [Full Schedule] इस विषय को लेकर जब मुंबई के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी ही नहीं थी कि कुछ ऐसा अलर्ट है और जब उन्होंने अपने स्तर पर पूछताछ की तो उन्हें पता चला कि यह पुराना अलर्ट है और इसे पुलिस नोटिस में डालने वाले ने कॉपी पेस्ट किया है। ATS के सूत्रों से बात की तो उन्होंने बताया कि उन्होंने ऐसा कोई आरोपी नहीं पकड़ा है, जिसने इस तरह की बात का खुलासा जांच के दौरान किया हो। एक दूसरे वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुंबई हमेशा ही अलर्ट पर होती है। ऐसे में अगर इतना बड़ा इवेंट शहर में हो रहा हो जहां कई VIP विदेशी नागरिक और सामान्य लोग जमा होने वाले होते हैं तो सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त करना SOP है।  


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK