पंचकूला के सुंदरपुर गांव में महिला पर जानलेवा हमला, युवक ने मारी तीन गोलियां
पंचकूला। (उमंग श्योराण) पंचकूला के बरवाला क्षेत्र के गांव सुंदरपुर में एक युवक ने गांव की महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। युवक ने महिला को तीन गोलियां मारी। गोलियां की आवाज सुन गांव के लोग भी घर से बाहर निकले। गोलियां चलाने वाला युवक ग्रामीणों को देखते ही भागने लगा था कि गांव की महिलाओं ने हिम्मत दिखाते हुए उसे दबोच लिया। ग्रामीणों ने गोलियां चलाने की सूचना पुलिस को दी जिस पर बरवाला चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ गांव में पहुंचे। घायल महिला को ग्रामीण पंचकूला स्थित सेक्टर 6 अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों से उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रफर कर दिया।
[caption id="attachment_369474" align="aligncenter" width="700"] पंचकूला के सुंदरपुर गांव में महिला पर जानलेवा हमला, युवक ने मारी तीन गोलियां[/caption]
महिला को गोली मारने वाले युवक का नाम विजय है जिसको गोली मारने के बाद भीड़ ने मौके पर ही पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक गोली मारने वाले विजय की बीवी को महिला का लड़का भगा कर ले गया था जिसके चलते विजय ने महिला को गोलियां मारी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। महिला को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया गया है जबकि घायल आरोपी विजय का पंचकूला सेक्टर 6 में इलाज किया जा रहा है।
[caption id="attachment_369473" align="aligncenter" width="700"]
पंचकूला के सुंदरपुर गांव में महिला पर जानलेवा हमला, युवक ने मारी तीन गोलियां[/caption]
चंडीमंदिर थाना प्रभारी नवीन ने बताया कि विजय नाम के व्यक्ति द्वारा रंजिश के चलते महिला को गोली मारी गई है। उन्होंने बताया कि गोली मारने वाले व्यक्ति विजय शर्मा की पत्नी को महिला का लड़का भगा कर ले गया था। इसी रंजिश के चलते विजय शर्मा ने अपनी बीवी को भगाने वाले की मां को तीन गोलियां मारी है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
यह भी पढ़ें: VIDEO: फायरिंग कर डिपार्टमेंटल स्टोर के संचालक से मांगी रंगदारी
---PTC NEWS---