COVID19 Update: पिछले 24 घंटे में कोरोना के 41,157 नए मामले
नई दिल्ली। भारत में COVID19 के 41,157 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,11,06,065 हो गई है। 518 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,13,609 हो गई है। 42,004 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 3,02,69,796 हुई।
वहीं देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,22,660 है। सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.36% हैं। साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 5% से कम , वर्तमान में 2.08% है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में थल सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार कार ने 5 वर्षीय बच्ची को कुचला
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 51,01,567 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 40,49,31,715 हो गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 41.99 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अभी वैक्सीन की 2.56 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध है।