कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया
कांग्रेस आज देशभर में महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी काले कपड़े पहनकर दिल्ली में प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हिरासत में ले लिया। सोनिया गांधी भी काली साड़ी में प्रदर्शन में पहुंची।
राहुल गांधी कांग्रेस सांसदों के साथ संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ मार्च निकाल रहे थे। पुलिस ने यहां धारा 144 लगा रखी थी। पुलिस ने कांग्रेस को इस मार्च की अनुमति नहीं दी थी। राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालते समय पुलिस ने राहुल गांधी समेत मार्च को विजय चौक पर ही रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शन में शामिल राहुल गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया।#WATCH | Our job is to raise the issues of the people...Some Congress MPs detained, also beaten by police: Congress MP Rahul Gandhi during protest against price rise and unemployment at Vijay Chowk, Delhi pic.twitter.com/wWW7JojjjY — ANI (@ANI) August 5, 2022