अशोक तंवर नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, फतेहाबाद में किया ऐलान
फतेहाबाद। (साहिल रुखाया) हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है। फतेहाबाद में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने ऐलान किया कि वो इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जिताऊ कैंडिडेट्स के लिए वो मेहनत करेंगे।
[caption id="attachment_302627" align="aligncenter" width="700"] अशोक तंवर नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, फतेहाबाद में किया ऐलान[/caption]
इस दौरान अशोक तंवर ने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए रोड मैप तैयार किया जा रहा है, जो भी बदलाव करने होंगे किये जा रहे हैं। वहीं तंवर ने बताया कि जिन कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई करनी होगी उन पर कार्रवाई की जायेगी।
यह भी पढ़ें : इनेलो के गढ़ में ही ओपी चौटाला का विरोध, फूंका पुतला