UP Elections 2022: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, उन्नाव रेप पीड़िता की मां और NRC की मुखर विरोधी सदफ को भी टिकट
UP Elections 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 125 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। इस सूची 50 महिला उम्मीदवारों को जगह मिली है। उन्नाव रेप पीड़िता की मां को भी कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। प्रियंका गांधी ने बताया कि कांग्रेस के उम्मीदवारों में महिलाओं के साथ-साथ कुछ पत्रकार, एक अभिनेत्री और समाज सेवी भी शामिल हैं। पहली सूची में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट दिया गया है। प्रियंका गांधी ने महिलाओं के नामों का एलान करते हुए कहा कि ये सभी महिलाएं संघर्ष करने वाली हैं।
बड़ी बात यह है कि कांग्रेस ने उन्नाव रेप पीड़िता की मां आशा देवी को भी टिकट दिया है। उन्नाव रेप पीड़िता को टिकट देने पर राहुल गांधी ने एक ट्वीट में कहा कि उन्नाव में जिनकी बेटी के साथ बीजेपी ने अन्याय किया, अब वे न्याय का चेहरा बनेंगी- लड़ेंगी, जीतेंगी!उन्नाव में जिनकी बेटी के साथ भाजपा ने अन्याय किया, अब वे न्याय का चेहरा बनेंगी- लड़ेंगी, जीतेंगी!#Election2022 — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 13, 2022
बड़े नामों की बात करें तो सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद को टिकट मिला है। इसके अलावा NRC-CAA के खिलाफ आंदोलन करने वालीं सदफ जाफर को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा पूनम पांडे को टिकट मिला है, वह आशा वर्कर हैं।उन्नाव में जिनकी बेटी के साथ भाजपा ने अन्याय किया, अब वे न्याय का चेहरा बनेंगी- लड़ेंगी, जीतेंगी!#Election2022
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 13, 2022