राजू श्रीवास्तव का बड़ा हेल्थ अपडेट आया सामने, पिछले 23 दिन से अस्पताल में हैं भर्ती
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव पिछले कई दिनों से राजू श्रीवास्तव अस्पताल में भर्ती हैं। अब उनका हेल्थ अपडेट जारी हुआ है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक राजू श्रीवास्तव की सेहत में सुधार हुआ है। हालांकि अभी भी राजू श्रीवास्तव वेंटिलेटर पर ही हैं। उन्हें ऑब्जर्वेशन में हैं।
राजू श्रीवास्तव की तबीयत में धीरे-धीरे सुधार हुआ है। मंगलवार को उनकी तबीयत में सुधार हुआ था। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया था, लेकिन बुधवार को राजू श्रीवास्तव को तेज बुखार आया था इसके बाद उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था। अब राजू श्रीवास्तव खुद सांस ले पा रहे हैं।
बता दें कि पिछले महीने जिम में एक्सरसाइज के दौरान हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। राजू श्रीवास्तव के फैन्स उनके ठीक होने के दुआएं कर रहे थे। 25 अगस्त को उन्हें होश आया था।
बीच में उनके निधन की खबर भी वायरल हुई थी। कई डिजीटल मीडिया संस्थानों ने उनके निधन की खबर को प्रकाशित किया था। निधन की खबर वायरल होने के बाद उनके पीआरओ और परिवार ने इसका खंडन किया था।
राजू श्रीवास्तव भारतीय जनता पार्टी के नेता भी हैं। बीजेपी में आने से पहले वो समाजवादी पार्टी में भी रह चुके हैं। राजू श्रीवास्तव टीवी जगत का जाना पहचाना चेहरा हैं। द कपिल शर्मा शो, शक्तिमान, बिग बॉस, द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज, कॉमेडी सर्कस जैसे टीवी शो के अलावा कई हिंदी फिल्मों में भी एक्टिंग कर चुके हैं। इसके अलावा वो अपनी कॉमेडी से दर्शकों का खूब मनोरंजन करते रहे हैं। उन्हें गजोधर के नाम से भी जाना जाता है।