Mon, Apr 28, 2025
Whatsapp

सीएम ने अभिराज राजेंद्र मिश्रा और कंगना रनौत को पदमश्री के लिए चुने जाने पर दी बधाई

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- January 27th 2020 01:27 PM
सीएम ने अभिराज राजेंद्र मिश्रा और कंगना रनौत को पदमश्री के लिए चुने जाने पर दी बधाई

सीएम ने अभिराज राजेंद्र मिश्रा और कंगना रनौत को पदमश्री के लिए चुने जाने पर दी बधाई

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध लेखक, पूर्व प्रोफेसर और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर प्रो. अभिराज राजेंद्र मिश्रा और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को पदमश्री पुरस्कार के लिए चयनित होने के लिए बधाई दी। उन्होंने ग्रुप कैप्टन गौरव चौहान को नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड फ्लाई पास्ट समारोह में हिस्सा लेने के लिए भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह बहुत गर्व और सम्मान की बात है कि ग्रुप कैप्टन गौरव चौहान भी शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से आते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राज्य के लिए एक सम्मान की बात है कि एक छोटा पहाड़ी राज्य होने के बावजूद इसके दो निवासियों को प्रतिष्ठित पदमश्री पुरस्कार के लिए चुना गया है।


बता दें कि 450 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरने वाले ग्रुप कैप्टन चौहान ने अपने सुखोई MKI -30 फाइटर प्लेन में राजपथ से उड़ान भरी, जिसके साथ बेहद उन्नत 'नेत्रा' या शुरुआती चेतावनी वाला एयर सर्विलांस प्लेन था, जो 400 किमी की दूरी से दुश्मन का पता लगा सकता है और उसे नष्ट कर सकता है। यह भी पढ़ें1 फरवरी से शुरू होगा सूरजकुंड शिल्प मेला, इस बार हिमाचल प्रदेश है ‘थीम स्टेट’
---PTC NEWS---

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK