Sat, Apr 26, 2025
Whatsapp

मुख्यमंत्री ने 'जन सहायक-आपका सहायक' मोबाइल ऐप किया लॉन्च, जानें कैसे करेगा काम?

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- June 30th 2021 04:02 PM
मुख्यमंत्री ने 'जन सहायक-आपका सहायक' मोबाइल ऐप किया लॉन्च, जानें कैसे करेगा काम?

मुख्यमंत्री ने 'जन सहायक-आपका सहायक' मोबाइल ऐप किया लॉन्च, जानें कैसे करेगा काम?

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ई-गवर्नेंस से एम-गवर्नेंस की दिशा में बढ़ते हुए 'जन सहायक-आपका सहायक' मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप के माध्यम से गवर्मेंट टू सिटीजन (जी2सी) और बिजनेस टू सिटिजन (बी2सी) सेवाओं की कहीं भी-कभी भी-किसी को भी' डिलीवरी सुनिश्चित होगी। सरकार इस ऐप के माध्यम से मोबाइल गवर्नेंस को सही अर्थों में लागू करने जा रही है। मुख्यमंत्री ने आज यहां प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले साल की तरह इस साल भी सोशल डिस्टेंसिंग एक नियम सा बन गया है। इसलिए हरियाणा सरकार के सभी विभागों में नागरिक केंद्रित सेवाओं को डिजिटल रूप से प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस ऐप पर सरकार की सभी योजनाओं व अन्य जानकारी नागरिकों को मोबाइल पर ही मिलेगी, जिससे उनका जीवन सरल होगा। बता दें कि 'जन सहायक-आपका सहायक' ऐप एक सिंगल डिजिटल प्लेटफॉर्म होगा, जिसमें विभिन्न सरकारी सेवाओं, आपातकालीन हेल्पलाइन और अन्य सूचनाओं के बारे में आवश्यक जानकारी उपलब्ध होगी। इस ऐप के माध्यम से नागरिक आपातकालीन कॉल 112, पुलिस के लिए 100, एम्बुलेंस के लिए 108 , फायर के लिए 101, स्वास्थ्य के लिए 104, महिला हैल्पलाइन 1091, बाल हैल्पलाइन नंबर 1098, कोविड-19 हैल्पलाइन नंबर 1075 जैसी सभी आपातकालीन सेवाओं (डायरेक्ट डायलिंग) का लाभ उठा सकता है। इसके अलावा, अन्य गवर्नमेंट टू सिटीजन सेवाएं (जी2सी) जैसे सरल सेवाएं, विभागवार सेवाएं, प्रयोक्तावार सेवाएं, जन शिकायतें एवं आरटीआई को भी इस मोबाइल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया गया है। यह भी पढ़ें- भारत में कोरोना की एक और वैक्सीन को मिली मंजूरी यह भी पढ़ें- हरियाणा सरकार ने प्रदेश के किसानों को दी बड़ी राहत इसके अलावा निविदाएं, बिल भुगतान, यात्रा, नौकरियां, खेल आधारभूत सरंचना और कौशल विकास समेत अन्य सेवाओं की जानकारी भी इस एप्लीकेशन के जरिए आसानी से प्राप्त की जा सकती है। यह मोबाइल प्लेटफॉर्म यूजर्स की सुविधा के लिए हिंदी और अंग्रेजी में डिजाइन किया गया है। इस मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से कोई भी व्यक्ति विभिन्न सेवाओं जैसे नई नौकरियों, निविदाओं व आगामी कार्यक्रमों की जानकारी, बिलों का भुगतान, प्रेस विज्ञप्तियां, कैलेण्डर, हरियाणा दूरभाष निर्देशिका जैसी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। नागरिक इस जन सहायक मोबाइल ऐप को डाउनलोड करने के बाद इस पर अपना मोबाइल नम्बर व परिवार पहचान पत्र आई.डी. दर्ज कर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। 'जन सहायक-आपका सहायक' को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि नागरिक सरल पोर्टल में प्रदान की जाने वाली सभी सेवाओं तक आसानी से पहुंच सकता है अथवा जन शिकायत अनुभाग में मुद्दों को उठा सकता है। जन सहायक मोबाइल ऐप पर सर्च करना बहुत आसान है। इसके जरिए सूचियों को ऊपर-नीचे किये बिना किसी भी शब्द जैसे कि नाम, श्रेणी एवं विभाग इत्यादि के माध्यम से सर्च की जा सकती है।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK