Fri, Apr 25, 2025
Whatsapp

Chandrayaan 2 : ISRO का विक्रम लैंडर से संपर्क टूटा, PM मोदी बोले- शानदार रही यात्रा

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- September 07th 2019 09:47 AM -- Updated: September 07th 2019 10:00 AM
Chandrayaan 2 : ISRO का विक्रम लैंडर से संपर्क टूटा, PM मोदी बोले- शानदार रही यात्रा

Chandrayaan 2 : ISRO का विक्रम लैंडर से संपर्क टूटा, PM मोदी बोले- शानदार रही यात्रा

नई दिल्ली। चांद पर लैंड करने से ऐन पहले लैंडर विक्रम का संपर्क टूट गया। लैंडर विक्रम चांद की सतह से महज 2.1 किलोमीटर दूर था। लैंडिंग से ऐन पहले इस तरह की घटना से वैज्ञानिकों में काफी निराशा छा गई। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने सबका मनोबल बढ़ाया। वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आप वो लोग हैं जो मां भारती के लिए, उसकी जय के लिए जीते हैं। आप वो लोग हैं जो मां भारती के लिए जूझते हैं। आप वो लोग हैं जो मां भारती के लिए जज्बा रखते हैं। मां भारती का सर ऊंचा हो, इसके लिए पूरा जीवन खपा देते हैं। [caption id="attachment_337186" align="aligncenter" width="700"]isro 1 (1) Chandrayaan 2 : ISRO का विक्रम लैंडर से संपर्क टूटा, PM मोदी बोले- शानदार रही यात्रा[/caption] प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भले ही कुछ रुकावटें हाथ लगी हो लेकिन इससे हमारा हौसला कमजोर नहीं पड़ा है, बल्कि और मजबूत हुआ है। आज हमारे रास्ते में भले ही एक रुकावट आई हो, लेकिन इससे हम अपनी मंजिल के रास्ते से डिगे नहीं हैं। आज चंद्रमा को छूने की हमारी इच्छाशक्ति और दृढ़ हुई है, संकल्प और प्रबल हुआ है। [caption id="attachment_337187" align="aligncenter" width="700"]isro 2 (1) Chandrayaan 2 : ISRO का विक्रम लैंडर से संपर्क टूटा, PM मोदी बोले- शानदार रही यात्रा[/caption] इस मिशन के साथ जुड़ा हुआ हर व्यक्ति एक अलग ही अवस्था में था। बहुत से सवाल थे, बड़ी सफलता के साथ आगे बढ़ते हैं। अचानक सबकुछ नजर आना बंद हो गया, मैंने भी उस पल को आपके साथ जिया है। परिणाम अपनी जगह हैं, लेकिन मुझे और पूरे देश को अपने वैज्ञानिकों, इंजीनियरों आप सभी के प्रयासों पर गर्व है। प्रधानमंत्री ने कहा कि चंद्रयान के सफर का आखिरी पड़ाव भले ही आशा के अनुकूल न रहा हो, लेकिन हमें ये भी याद रखना होगा कि चंद्रयान की यात्रा शानदार रही है, जानदार रही है। [caption id="attachment_337188" align="aligncenter" width="700"]isro 3 (1) Chandrayaan 2 : ISRO का विक्रम लैंडर से संपर्क टूटा, PM मोदी बोले- शानदार रही यात्रा[/caption] हमारे हजारों वर्षों का इतिहास ऐसे उदाहरणों से भरा हुआ है जब शुरुआती रुकावटों के बावजूद हमने ऐतिहासिक सिद्धियां हासिल की हैं। खुद ISRO भी कभी न हार मानने वाली संस्कृति का जीता-जागता उदाहरण है। अगर अपनी शुरुआती चुनौतियों, दिक्कतों से हम हार जाते तो आज इसरो दुनिया की अग्रणी स्पेस एजेंसियों में से एक भी स्थान नहीं ले पाता। [caption id="attachment_337189" align="aligncenter" width="700"]modi 2 (1) Chandrayaan 2 : ISRO का विक्रम लैंडर से संपर्क टूटा, PM मोदी बोले- शानदार रही यात्रा[/caption] बता दें कि प्रधानमंत्री जब इसरो में वैज्ञानिकों को संबोधित करने के बाद बाहर निकल रहे थे तो इसरो चीफ के सिवन भावुक हो गए। जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें गले लगा लिया। प्रधानमंत्री ने उन्हें सांत्वना दी और उनकी पीठ को थपथपाते हुए उनका हौसला बढ़ाया। यह भी पढ़ेंशिक्षक दिवस पर PM मोदी का संदेश, युवाओं के मन में नवाचार की भावना पैदा की जाए ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK