up election 2022: सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे 'रावण'
up election 2022: भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर (रावण) ने सीएम योगी आदित्यानाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला किया है। आज समाज पार्टी के ट्विटर हैंडल पर इसका ऐलान किया गया है। योगी आदित्यानाथ गोरखपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। अब चंद्रशेखर ने भी गोरखपुर से सीएम योगी के खिलाफ चुनाव लड़ने का मन बनाया है।
योगी आदित्यनाथ भी पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। 2017 में मुख्यमंत्री बनने से पहले वो लोकसभा का चुनाव भी गोरखपुर से ही लड़ते थे। सीएम बनने के बाद योगी आदित्यानाथ ने विधान परिषद की सदस्यता ली थी, लेकिन इस बार पार्टी ने उन्हें गोरखपुर से चुनावी मैदान में उतारा है।
वही, चंद्रशेखर आजाद(रावण) ने कहा कि कुछ लोगों के सामने उनकी पार्टी उम्मीदवार नहीं उतारेगी। इसमे शिवपाल यादव, ओम प्रकाश राजभर, जयंत यादव औ स्वामी प्रसाद मौर्य के नाम शामिल हैं।वहीं, उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी और किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी।
सपा के साथ गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि सपा चाहे उन्हें 100 सीटें भी दे दे तो भी उनकी पार्टी सपा के साथ गठबंधन नहीं करेगी। सपा के साथ गठबंधन पर बात ना बनने के बाद उनकी पार्टी ने ये फैसला लिया है। बता दें कि पहले सपा और आजाद समाज पार्टी के बीच गठबंधन की अटकलें लगाई जा रही थी।