Sat, Apr 5, 2025
Whatsapp

यूपी में तीर्थ स्थानों-स्वतंत्रता सेनानियों के नामों पर चलेंगी बसें, मंगल पाण्डेय और वाराणसी का नाम भी शामिल

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- August 25th 2022 02:25 PM
यूपी में तीर्थ स्थानों-स्वतंत्रता सेनानियों के नामों पर चलेंगी बसें, मंगल पाण्डेय और वाराणसी का नाम भी शामिल

यूपी में तीर्थ स्थानों-स्वतंत्रता सेनानियों के नामों पर चलेंगी बसें, मंगल पाण्डेय और वाराणसी का नाम भी शामिल

यूपी में 8 तीर्थों और 11 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर बसें चलाने की तैयारी है। यूपी परिवहन विभाग ने नामों की सूची संस्कृति विभाग को भेज दी है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में मेरठ से लेकर बलिया तक के वीरो के नाम शामिल हैं। चंद्रशेखर आज़ाद और भगत सिंह के नाम पर भी बसें संचालित होंगी। इसके अलावा काशी विश्वनाथ, अयोध्या, गोकुल धाम के नाम से भी बसों का संचालन होगा। चौरा चौरी और काकोरी बस सेवा की भी शुरुआत होगी। संस्कृति विभाग को भेजी गई सूची में 1857 की क्रांति के नायक कदम सिंह, मथुरा के राजा देवी सिंह, कानपुर के तांत्या टोपे, नाना साहेब पेशवा, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और बलिया के मंगल पाण्डेय के नाम हैं। इनके अलावा चंद्रशेखर आजाद, राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, भगत सिंह और बलिया के शेर कहे जाने वाले चित्तू पांडेय के नाम भी शामिल हैं। परिवहन विभाग ने गोरखपुर तक चलने वाली बस सेवा को चौरी-चौरा काकोरी-लखनऊ तक चलने वाली बस सेवा को काकोरी सेवा का नाम देने का प्रस्ताव रखा है। वाराणसी के लिये काशी विश्वनाथ सेवा, प्रयागराज के लिये संगमतीर्थ सेवा, मिर्जापुर के लिये विंध्यवासिनी सेवा, अयोध्या के लिये अयोध्या धाम सेवा, मथुरा के लिये गोकुल धाम सेवा, वृंदावन धाम सेवा और गोवर्धन धाम सेवा तथा गोरखपुर के लिये गोरखधाम सेवा शुरू होगी।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK