चुनावों के लिए भाजपा ने कसी कमर, तय किए कार्यक्रम
नई दिल्ली। भाजपा लोकसभा चुनाव देखरेख समिति की बैठक नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में आयोजित हुई। प्रदेश लोकसभा प्रभारी कलराज मिश्र की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। करीब सवा दो घण्टे से अधिक समय तक चली बैठक के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने स्पष्ट किया कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव एकसाथ नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी प्रदेशभर में कई कार्यक्रम करने जा रही है।
[caption id="attachment_250639" align="aligncenter" width="448"] भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने स्पष्ट किया कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव एकसाथ नहीं होंगे।[/caption]
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव देखरेख समिति की बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला समेत सभी सदस्य मौजूद रहे।