Sun, Mar 16, 2025
Whatsapp

himachal assembly election2022: कांग्रेस चुनावों में भरवाती है कोरे कागज, बाद वादे से मुकर जाती है-अनुराग ठाकुर

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- October 29th 2022 06:04 PM -- Updated: October 29th 2022 06:08 PM
himachal assembly election2022: कांग्रेस चुनावों में भरवाती है कोरे कागज, बाद वादे से मुकर जाती है-अनुराग ठाकुर

himachal assembly election2022: कांग्रेस चुनावों में भरवाती है कोरे कागज, बाद वादे से मुकर जाती है-अनुराग ठाकुर

शिमला/पराक्रम चंद: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव (himachal assembly election2022) प्रचार जोरों पर चल रहा है। बीजेपी-कांग्रेस के बड़े नेता प्रदेशभर में घूम-घूमकर रैलियां कर रहे हैं। जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं भाजपा कांग्रेस की सियासत भी वैसे ही बढ़ने लगी है। बीजेपी कांग्रेस दोनों ही पार्टियां जीत के दावे कर रही हैं। वहीं, बीजेपी एक बार फिर प्रदेश में सरकार रिपीट करने का दावा कर रही है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज शिमला में पत्रकार वार्ता कर दावा किया कि बीजेपी की डबल इंजन की सरकार ने एम्स बल्क ड्रग पार्क जैसे बड़े संस्थान प्रदेश को दिए हैं। स्वरोजगार के नये मार्ग सृजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में विकास की रफ्तार सिर्फ भाजपा सरकार है। अनुराग ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा की कांग्रेस झूठे वादों की पार्टी है। पंजाब में इनकी सरकार रही लेकिन कर्ज माफ करने का जो वादा किया था वह पूरा नहीं किया गया। हर घर से सरकारी नौकरी का वादा किया लेकिन पूरा नहीं किया। ये चुनावों से पहले कोरे कागज भरवाते हैं और बाद में भूल जाते हैं। भारत जोड़ो यात्रा में कभी भाई बहन नहीं जुड़ सके यह भारत को क्या जोड़ेंगे। वंही कांग्रेस के द्वारा लाई जा रही चार्जशीट पर भी अनुराग ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व बेल पर हैं। जो स्वयं भ्रष्टाचार में डूबें हैं वह क्या चार्जशीट लाएंगे। उन्हें इसका नैतिक अधिकार नहीं हैं। दूसरी और आम आदमी पार्टी भी भ्र्ष्टाचार में डूबी है। पंजाब और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पहले भ्र्ष्टाचार में संलिप्त पाए गए और अब दिल्ली के उपमुख्यमंत्री शराब घोटाले में फंसे हैं। कांग्रेस व आप पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी है। दिल्ली के सीएम केजरीवाल द्वारा नोट पर लक्ष्मी व गणेश की फोटो लगाने के बयान पर अनुराग ने कहा कि फर्जीवाल की फर्जी बातें हैं। यहीं लोग राम मंदिर का विरोध करते थे। दिल्ली में मौलवियों को सालाना अठारह हजार देते हैं क्या मंदिर के पुजारियों और गुरद्वारे के ग्रंथियों को भी देंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अराजकता के प्रतीक हैं।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK