यूपी के मौसम में बदलाव, पूर्वी यूपी में हो सकती है भारी बारिश

उत्तर प्रदेश में जहां लखनऊ के आस-पास के जिलों में बुधवार होली की शाम बारिश हुई, फिरोजाबाद में जम कर ओलावृष्टि हुई वहीं आज मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश के संकेत दिया है।

By  Jainendra Jigyasu March 9th 2023 09:47 AM

उत्तर प्रदेश में जहां लखनऊ के आस-पास  के जिलों में  बुधवार होली की शाम बारिश हुई, फिरोजाबाद में जम कर ओलावृष्टि हुई वहीं आज मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश के संकेत दिया है। 

मौसम विभाग के अनुसार शन‍िवार तक उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों और दिल्ली के आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही रहेगी। इसके साथ ही बार‍िश के भी आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार अनुसार गुरुवार से शन‍िवार तक के बीच प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में पहाड़ों से चलकर हवाई दस्तक देने वाली है। वही बंगाल की खाड़ी से होकर पूर्वी हवाएं भी मौसम का हिस्सा बन रही है। ऐसे में तीन दिनों तक बादलों की आवाजाही के संकेत नजर आ रहे हैं। सोनभद्र चित्रकूट, आजमगढ़, प्रयागराज, कौशांबी समेत उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में बादलों की आवाजाही के संकेत नजर आ रहे हैं।

राजधानी के आसपास भी बदली छाई रह सकती है। सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेशभर में कड़कती धूप के साथ अधिकतम तापमान में भी दो से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज हुई। सबसे अधिक तापमान सुल्तानपुर में 34.6 डिग्री सेल्सियस और प्रयागराज में 33.8 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान में भी तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। कानपुर में अगले तीन दिनों तक हल्के से मध्यम बादल छाए रहने और छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। 


Related Post